24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Assam Assembly Elections 2021: 20 बैंक खातों और 429 गाड़ियों के मालिक, जानिए सबसे अमीर प्रत्याशी की संपत्ति

Assam Assembly Elections 2021 कोकाझार सीट से चुनावी मैदान में उतरे मनरंजन ब्रह्मा हैं सबसे अमीर उम्मीदवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 29 Mar 2021, 2:05 PM IST

Manranjan brahma

मनरंजन ब्रह्मा

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव ( Assam Assembly Elections 2021 ) में पहले चरण के मतदान के साथ ही सियासी हलचल तेज होती जा रही है। राजनीतिक दलों का फोकस अब दूसरे और तीसरे चरण पर टिका है। बीजेपी दोबारा सत्ता हासिल करने को लेकर आशवस्त है, जबकि कांग्रेस का दावा है कि पहले चरण के मतदान के माहौल उनके पक्ष में दिख रहा है।

इस बीच चुनाव से सबसे अमीर उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। बीजेपी की सहयोगी पार्टी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) से उम्मीदवार मनरंजन ब्रह्मा (Manaranjan Brahma) अपनी संपत्ति को लेकर सुर्खियां बंटोर रहे हैं।

यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021 जानिए असम के पहले चरण में सीटों का सियासी समीकरण

20 बैंक खातों और 429 वाहनों के साथ इस उम्मीदवार को असम विधानसभा चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि कितनी है इनकी कुल संपत्ति।

268 करोड़ रुपए संपत्ति
कोकराझार विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे मनरंजन ब्रह्मा ने नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति 268 करोड़ रुपए घोषित की है।

इसी के साथ उनके पास 20 बैंक अकाउंट्स और 429 गाड़ियां हैं और इस तरह असम में चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों में ब्रह्मा सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

78 करोड़ रुपए का कर्ज
करोड़पति उम्मीदवार मनरंजन ब्रह्मा ने हलफनामे में जो घोषणा की है, उसके मुताबिक उनकी चल संपत्ति 257 करोड़ रुपए से अधिक है, जबकि उनकी अचल संपत्ति करीब 11 करोड़ रुपए बताई गई है।

यही नहीं इस चुनावी हलफनामें के मुताबिक उन पर 78 करोड़ रुपए का कर्ज भी बताया गया है। इस हलफनामे में उन्होंने साफ किया है कि उन्होंने वित्त वर्ष 2019-20 में 57 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिसमें उनकी पत्नी और बच्चे की आय भी शामिल है।

कई क्रिमिनल केस दर्ज
मनरंजन ब्रह्मा सबसे अमीर प्रत्याशी तो हैं ही साथ ही उन पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, उन पर...

- 02 आरोप, ट्रस्ट के उल्लंघन से जुड़े
- 02 आरोप धोखाधड़ी और बेईमानी से संबंधित
- इनमें संपत्ति की डिलीवरी और सरकारी अधिकारी की ओर से ट्रस्ट के उल्लंघन से संबंधित एक आरोप
- भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 403 के तहत धोखाधड़ी के मकसद से जालसाजी से जुड़ा एक आरोप और बेईमानी से जुड़े आरोप शामिल हैं।

यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021: जनता के बीच खुद को रोक नहीं पाए दिग्गज, ऐसे थिरके बीजेपी-कांग्रेस के नेता

बीपीएफ प्रत्याशी को मिली थी जीत

आपको बता दें कोकराझार सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2016 में बोडोलैंड के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। इस सीट से बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट की प्रत्याशी प्रमिला रानी ब्रह्मा निर्दलीय प्रतिभा ब्रह्मा को 40 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। इस बार इस सीट पर मतदान तीसरे चरण में होगा। तीसरे चरण की वोटिंग 6 अप्रैल को होना है।

आइए पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021 - Bhartiya Janta Party (BJP) Full Candidates List