24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Assam Assembly Elections 2021: जनता के बीच खुद को रोक नहीं पाए दिग्गज, ऐसे थिरके बीजेपी-कांग्रेस नेता

Assam Assembly Elections 2021 नेताओं पर चढ़ी डांस की खुमारी, प्रचार के दौरान मंच पर थिरकते नजर आए हिमंता बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 29 Mar 2021, 12:15 PM IST

leader in dancing mood

प्रचार के दौरान थिरकते नजर आए दिग्गज

नई दिल्ली। असम में विधानसभा चुनाव ( Assam Assembly Elections 2021 ) को लेकर राजनीतिक दलों का तूफानी प्रचार जारी है। पहले चरण के मतदान के बाद अब पॉलिटिकल पार्टियां दूसरे चरण के मतदान पर फोकस कर रही हैं। यही वजह है कि ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच वक्त बिताने की कोशिश की जा रही है, ताकि जनता के दिल जीत कर इसे वोट में तब्दिल किया जा सके।

इसी कड़ी में नेता जनता से बीच जुड़ाव बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिर चाहे वो वादों को झड़ी हो या फिर उन्हें लुभाने का दूसरा कोई तरीका। ऐसा ही एक तरीका चुनाव प्रचार के दौरान देखने को मिला। जब दिग्गज जनता के बीच खुद को पाकर अपने पैरों को नहीं रोक पाए और मंच पर ही थिरकते नजर आए।

यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021 जानिए असम के पहले चरण में सीटों का सियासी समीकरण

बीजेपी के हेमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई चुनाव प्रचार के दौरान अपने अलग-अलग कार्यक्रमों में भारी भीड़ के साथ थिरकते नजर आए।

चुनावी रैली के दौरान असम बीजेपी नेता हेमंत बिस्व सरमा ने मंच पर जमकर डांस किया। स्वास्थ्य मंत्री और जलुकबरी विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सरमा ने खुद ट्वीट कर अपने डांस का वीडियो शेयर किया।
वे रैली में आई भीड़ को देखकर बिल्कुल हैरान हैं। जलुकबरी सीट पर सरमा 2001 से जीतते आए हैं।

सरमा द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में उन्हें डांस करते देखा जा सकता है और इस दौरान वे भीड़ से खुद को फॉलो करने के लिए भी कहते हैं।

इसके बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हैं और बीजेपी नेता के साथ सुर में सुर भी मिलाते हैं और देखते ही देखते एक राजनीतिक कार्यक्रम किसी कॉन्सर्ट की तरह नजर आने लगता है।

हेमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, 'यहां पानेरी में जुटी भारी भीड़ से बिल्कुल स्तब्ध हूं। जनता से मिले इस प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं।'

यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021: इन दिग्गजों की साख दांव पर

बिस्वा की तरह कांग्रेस के दिग्गज नेता गौरव गोगोई भी जनता के बीच खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए।
दो बार से लगातार सांसद और कांग्रेस की ओर से लोकसभा में उपनेता हैं, गौरव गोगोई ने भी डांस का अपना एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे भीड़ के साथ मंच पर थिकरते नजर आ रहे हैं।

गोगोई एक पारंपरिक डांस करने के दौरान अपना हाथ उठाते हैं और इसके साथ ही वहां मौजूद भीड़ उन्हें फॉलो करती है।

बहरहाल नेताओं का ये डांस दिखने में लुभावना है, लेकिन क्या जनता इसे वोट में तब्दील करेगी। इसका फैसला तो 2 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन तब तक के लिए नेताओं की ये रणनीति भी कारगर हो सकती है।

आइए पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021 - Bhartiya Janta Party (BJP) Full Candidates List