भाजपा के 12 राजपूत, 9 पिछड़ा वर्ग, 5 ब्राह्मण तो 3 वैश्य उम्मीदवारों ने हासिल की जीत
लखनऊPublished: Apr 13, 2022 06:09:24 pm
एमएलसी चुनाव में बीजेपी के जो उम्मीदवार जीते उन्हें देखकर लगता है कि जो समीकरण बताए गए थे वो सही थे। माना जा रहा है कि 2024 के आम चुनावों को देखकर ही जातीय समीकरण गढ़ा गया था। बता दें कि भाजपा के जीते हुए उम्मीदवारों में 12 राजपूत, 5 ब्राह्मण, 9 पिछड़ा वर्ग से और 3 वैश्य उम्मीदवार हैं।


BJP 12 Rajput, 9 backward class, 5 Brahmin candidates won MLC Election
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने रिकॉर्ड बहुमत हासिल किया है। 40 सालों बाद भाजपा को दोनों सदनों में बहुमत मिला है। एमएलसी की 36 सीटों में से 27 पर भाजपा जीती है। इसी के साथ उस पर जातिवादी होने के आरोप लग रहे हैं। 12 राजपूत, 5 ब्राह्मण, 9 पिछड़ा वर्ग और 3 वैश्य उम्मीदवार एमएलसी बने हैं। सपा ने आरोप लगाया है कि भाजपा अगड़ी जातियों की राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री की बिरादरी के 12 ठाकुर एमएलसी बने हैं।