7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

मिजोरम के उप मुख्यमंत्री तावंलुइया सबसे उम्रदराज उम्मीदवार, जानिए कितनी है उम्र

Mizoram assembly elections: मिजोरम में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के उपमुख्यमंत्री तावंलुइया (80) 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए आगामी चुनाव लड़ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
 deputy cm tawanluia is oldest candidate in mizoram assembly elections

मिजोरम में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के उपमुख्यमंत्री तावंलुइया (80) 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए आगामी चुनाव लड़ रहे हैं। 170 उम्मीदवारों में सबसे उम्रदराज हैं। तावंलुइया तॉनलुइया तुइचांग सीट से चुनाव मैदान में है।

79 साल के हैं मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा

तावंलुइया के बाद राज्य के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा (79) हैं, जो एमएनएफ उम्मीदवार के रूप में आइजोल पूर्व-1 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मिजोरम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के प्रमुख लालसावता (77) हैं। श्री लालसावता आइजोल पश्चिम-3 सीट से चुनाव मैदान में हैं।

बिजली मंत्री चौथे सबसे उम्रदराज नेता

राज्य के बिजली मंत्री आर. लालजिरलियाना (74) चौथे सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं, जो एमएनएफ के टिकट पर आइजोल उत्तर-1 सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और पांच बार के मुख्यमंत्री ललथनहावला के भाई लाल थंजारा आइजोल कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उत्तर-3 से चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा ने उतारा सबसे युवा उम्रदराज

दूसरी ओर चुनाव मैदान में स्वतंत्र उम्मीदवार लालरुअतफेली ह्लावंडो और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एफ. वानहमिंगथांगा दोनों 31 वर्ष के हैं, और सबसे कम उम्र के उम्मीदवार हैं। जहां ह्लावंडो आइजोल ईस्ट-1 से चुनावी मैदान में हैं, वहीं वानहमिंगथांगा तुइरियल विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला कर रहे हैं।

इसके बाद जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार रिल वन्नेइहसांगी और जाने-माने फुटबॉलर जेजे लालपेखलुआ, दोनों 32 साल के हैं क्रमशः आइजोल साउथ-3 और साउथ तुइपुई विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। आइजोल पश्चिम-3 से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली लालरुआतफेली ह्लावंडो की बड़ी बहन लालह्रिलजेली ह्लावंडो (33) भी पांच सबसे कम उम्र के उम्मीदवारों में शामिल हैं। मिजोरम में 07 नवंबर को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर लागू किया गया GRAP-3, बढ़ते प्रदूषण को लेकर हुआ बड़ा फैसला