
UP Assembly Elections 2022 : पंजाबी समाज की भाजपा से मांग, ''2022 में साडा हक एथे रख,फिर वोट पावा''
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . UP Assembly Elections 2022 : मेरठ में हुए कार्यक्रम में पंजाबी संगठन ने मांग की है कि इस बार एक सीट पर हो भाजपा से पंजाबी उम्मीदवार भी घोषित किया जाए। एक मंच पर आए पंजाबी समाज के लोगों ने संयुक्त पंजाबी संघ बनाया है। पंजाबी समाज के नेताओं के एकजुट होने और टिकट की मांग से भाजपा की नींद उड़ गई है। पंजाबी समाज ने कहा कि ''2022 में साडा हक एथे रख,फिर वोट पावा''।
इस बार भाजपा की राह में मुश्किलें बहुत
जिले में विधानसभा 2022 में इस बार भाजपा की राह आसान नहीं है। मेरठ में वर्षों से उपेक्षित पंजाबी समाज ने अब मेरठ महानगर की विधानसभा सीटों पर अपने समाज के लोगों को टिकट देने की मांग बुलंद कर दी है। समाज का दावा है कि वर्ष 1951 में जनसंघ के दौर से पंजाबी लोग समर्पित रहे हैं। लेकिन जनसंघ के बाद से आज तक भाजपा में पंजाबी समाज की अनदेखी की जाती रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव रहे हो या फिर 2019 में लोकसभा चुनाव। भाजपा को मेरठ में जिताने में पंजाबी समाज ने अहम भूमिका निभाई है। लेकिन अब आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाबी समाज मेरठ महानगर की एक सीट से अपने समाज के उम्मीदवार को टिकट देने की मांग कर रहा है।
एक मंच पर आकर कराया ताकत का अहसास
संयुक्त पंजाबी समाज का एक महासम्मेलन महानगर के बीचो—बीच एक बड़े फार्म हाउस में आयोजित किया गया। जिसमें समाज के हजारों लोगों ने एकजुट होकर एक मंच पर उपस्थित होकर पंजाबी वोटरों की ताकत का अहसास भाजपा को कराया। संयुक्त पंजाबी संघ की ओर से पंजाबी समाज को बुद्धिजीवियों ने सम्मबोधित किया। महासम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर केएल आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया।
तीन विधानसभाओं में है पंजाबी समाज की बड़ी वोटें
पंजाबी संयुक्त संघ के संस्थापक सदस्य सुरेश सजनहार ने कहा की मेरठ में पंजाबी समाज की अनदेखी नहीं की जा सकती है। मेरठ महानगर में पंजाबी समाज की करीब डेढ़ लाख वोटें हैं। मेरठ महानगर में तीन विधानसभाएं आती हैं। जिनमें मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण और मेरठ कैंट है। इन तीनों विधानसभाओं में पंजाबी समाज के लोगों के वोटों की भागीदारी काफी संख्या में है। उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से आने वाले चुनावों में एक विधानसभा क्षेत्र से पंजाबी उम्मीदवार को टिकट देने की वकालत की। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अनुरोध किया कि पार्टी के हितों को ध्यान में रखकर योग्य पंजाबी उम्मीदवार का चयन किया जाए। जिससे पंजाबी समाज अपने आप को उपेक्षित महससू न करे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारी पार्टी है और हम उसके लिए समर्पित है। पंजाबी महासम्मेलन में हजारों संख्या में पंजाबी समाज के लोग मौजूद थे।
Published on:
06 Dec 2021 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
