2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manipur Assembly Elections Result 2022 : सीएम बीरेन सिंह ने 17,000 से अधिक के अंतर से जीती हिंगांग सीट

Manipur Assembly Elections Result 2022: बीजेपी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने 17,000 से अधिक मतों से भारी जीत हासिल की। इस बीच, कांग्रेस के पंगीजाम शरतचंद्र सिंह को 6,486 वोट मिले। 'नोटा' को 239 वोट मिले। बीरेन सिंह हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में है।  

2 min read
Google source verification
 Biren Singh Wins From Heingang

Biren Singh Wins From Heingang

Manipur Assembly Elections Result 2022 : मणिपुर में मतगणना के शुरुआती दौर में भाजपा 23 सीटों पर और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा और कोविड -19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के बीच शुरू हुई। मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 20 से अधिक सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है। नेशनल पीपुल्स पार्टी छह सीटों पर बढ़त के साथ पीछे चल रही है। बीजेपी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने17,000 से अधिक मतों से भारी जीत दर्ज की है।

एन बीरेन सिंह 17,000 से अधिक मतों से जीते
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र में अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। एन बीरेन सिंह को 17,000 से अधिक वोट मिल है। वहीं कांग्रेस के पंगाजाम शरतचंद्रह सिंह को 6,486 वोट मिले। जबकि नोटा को 239 वोट मिले है। सीएम बीरेन जब से रूझान आना शुरू हुए तभी से कांग्रेस नेता पर भारी बढ़त बना रखी थी। बीनेर सिंह 8,574 मतों के बड़े अंतर से आगे चल रहे थे।

यह भी पढ़ें - Manipur Assembly Elections Result 2022: 3 बार के सीएम ओकराम से लेकर बिरेन सिंह तक, इन हॉट सीट पर होगा रोचक मुकाबला



हिंगांग विधानसभा सीट पर एन. बिरेन सिंह का दबदबा
साल 2017 के चुनाव में मणिपुर के वर्तामान मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बिरेन सिंह हिंगांग सीट से विधायक चुने गए थे। एन. बिरेन सिंह इस सीट से वे लगातार 4 बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। साल 2017 के चुनाव में उन्होने तृणमूल कांग्रेस के पी. शरदचंद्र सिंह को हराया था। साल 2012 के चुनाव के समय एन. बिरेन सिंह कांग्रेस पार्टी में थे। इस चुनाव में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एन. रतन कापू मीतेई को 2,.082 मतों से हराया था। एन. बिरेन सिंह को इस चुनाव में कुल 11,872 वोट मिले थे।

Story Loader