
Manipur Assembly Elections Result 2022
Manipur Assembly Elections Result 2022 : मणिपुर विधानसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी शानदार प्रदर्शन करती हुई बहुमत की ओर बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले मणिपुर में पार्टी की करार हार हुई है। बीजेपी की जीत से पार्टी कार्यकर्ता जबरदस्त जश्न बना रहे है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र हिंगांग पर शानदार जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष शारदा देवी सहित कई नेताओं ने सरकार बनाने के लिए प्रतिक्रिया दी है।
सीएम चेहरा पार्टी तय करेगी : एन बीरेन सिंह
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र में अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। एन बीरेन सिंह को 17,000 से अधिक वोट मिल है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इम्फाल स्थित आवास पर जश्न मनाया जा रहा है। सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा है कि हमें सरकार बनाने का दावा पेश करने में समय लगेगा, नतीजे आने दीजिए। सीएम फेस पर हमारे राष्ट्रीय नेता तय करेंगे, हम पीएम मोदी के समावेशी विकास के मंत्र पर फोकस करेंगे।
यह भी पढ़ें - Manipur Assembly Elections Result 2022 : मणिपुर में भी कांग्रेस पस्त, अब मुख्य विपक्षी दल का भी दर्जा छिना!
प्रदेशाध्यक्ष बोलीं: हम जादू की संख्या तक पहुंचेंगे
मणिपुर भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी ने से कहा कि हम बहुत खुश हैं कि हम जादुई संख्या तक पहुंच जाएंगे। हमने कांग्रेस अध्यक्ष लोकेन सिंह को हराया है, हमने एनपीपी के डिप्टी सीएम जॉयकुमार को हराया है, हम बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के मुताबिक हम तीसरे नंबर पर होंगे, लेकिन हम देखेंगे। हमें विश्वास है कि हम सत्ता में वापस आएंगे और हमें पूरा विश्वास है कि हमें 20 अंक मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - Manipur Assembly Elections Result 2022 : सीएम बीरेन सिंह ने 24,268 भारी अंतर से जीती हिंगांग सीट
2017 का चुनाव समीकरण
साल 2017 मणिपुर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने कुल 60 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी को 21 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था, लेकिन निर्दलीयों और कांग्रेस के बागी विधायकों के दम पर बीजेपी सरकार बनाने में सफल रही। 2017 विधानसभा चुनावों में एनपीएफ ने चार, एनपीईपी ने चार, टीएमसी ने एक, निर्दलीय ने एक सीट जीती थी।
Published on:
10 Mar 2022 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
