3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manipur Assembly Elections Result 2022: इस बार महिलाओं के पास मौका, रच सकती है इतिहास

Manipur Assembly Elections Result 2022 पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में दो फेज में विधानसभा चुनाव हुए। आज सामने आएगा कि मणिपुर में किसकी सरकार बनने जा रही है। मणिुपर में ज्यादातर क्षेत्रों में महिलाएं हमेशा सबसे आगे रहती है। विधानसभा चुनाव में महिलाओं की यह उपेक्षा इसलिए भी अटपटी दिख रही है, क्योंकि यहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

2 min read
Google source verification
Manipur Assembly Elections Result 2022

Manipur Assembly Elections Result 2022

Manipur Assembly Elections Result 2022 : मणिुपर में ज्यादातर क्षेत्रों में महिलाएं हमेशा सबसे आगे रहती है, पर चुनाव में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस पूर्वोंत्तर राज्य में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गिनी चुनी महिला प्रत्याशियों को ही मौका दिया है। महिलाओं की यह उपेक्षा इसलिए भी अटपटी दिख रही है, क्योंकि यहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। पिछले चुनाव में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं मतदान केंद्रों पर पहुंची थी। चुनाव अधिकारी बताते है कि पिछले विधानसभा चुनाव में 89 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले थे, जबकि 84 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया था।

एनपीपी का कम भरोसा
नेशनल पीपुलस पार्टी ने भी 44 प्रत्याशियों में सिर्फ 3 महिलाओं डब्ल्यू सुमति, आई नलिनी थंगथाटालिंग सिनाटे को टिकट दिया है। यह चुनाव मैदान में एक अन्य वृंदा थौनाओजम नजात दल प्रत्याशी के रूप में डटी है।

यह भी पढ़ें - Manipur Assembly Elections Result 2022: मणिपुर में फिर बीजेपी सरकार या कांग्रेस की वापसी? 60 सीटों पर परिणाम आज


भाजपा प्रमुख महिला, फिर भी 3 टिकट
साल 2017 के पिछले चुनाव में 11 महिला उम्मीदवार मैदान में थी। उनमें से भाजपा और कांग्रेसी एक एक उम्मीदवार जीती थी। सत्तारूढ़ भाजपा ने महिला प्रदेश अध्यक्ष होने के बावजूद 60 उम्मीदवारों में से सिर्फ तीन महिलाओं को टिकट दिया है। ए शारदा मणिपुर भाजपा की पहली महिला प्रमुख है। भले ही वे कड़ी मेहनत कर रही है लेकिन वह खुद मैदान में नहीं है। भाजपा से तीन महिला उम्मीदवारों में पूर्व समाज कल्याण मत्री नेमवा किपगेन ओलीश और केबी है।

यह भी पढ़ें - Manipur Assembly Elections Result 2022: 3 बार के सीएम ओकराम से लेकर बिरेन सिंह तक, इन हॉट सीट पर होगा रोचक मुकाबला


कांग्रेस ने भी नहीं दिखाई दिलचस्पी
विपक्षी दल कांग्रेस 54 सीटों पर चुनाव मैदान में है। इनमें सिर्फ 3 महिला प्रत्याशी राजनीतिक कौशल दिखा रही हैं। इनमें एक पूर्व समाज कल्याण मंत्री अकोइजम मीराबाई है। इसके अलावा अरीबाम प्रमोदिनी व थोकचोम इबोइबी देवी मैदान पर उतरी है। कांग्रेस ने ओलेन मोइरंगथेम कहते है भले ही बड़ी संख्या में महिलाए सक्रिय रूप से राजनीति में शामिल है, पर उनमें से कुछ ने ही टिकट के लिए आवेदन किया है।

Story Loader