8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिजोरम चुनाव परिणाम : सरकार बनाने की दौड़ में जोरम पीपुल्स मूवमेंट सबसे आगे

जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के पहली बार मिजोरम में अगली सरकार बनाने की संभावना है। 40 सदस्यीय विधानसभा में जेडपीएम 26 सीटों पर सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट से काफी आगे चल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
zoram_people_movement99.jpg

Mizoram election results 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को राज्य भर के 13 केंद्रों पर वोटों की गिनती चल रही है। जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के पहली बार मिजोरम में अगली सरकार बना सकती है। 40 सदस्यीय विधानसभा में जेडपीएम 26 सीटों पर सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट से काफी आगे चल रही है। वहीं, एमएनएफ केवल दस सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। रुझानों में विपक्षी कांग्रेस केवल एक सीट पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा तीन सीटों पर आगे है।


जेडपीएम के अध्यक्ष सेरछिप सीट पर आगे

जेडपीएम के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा सेरछिप सीट पर आगे चल रहे हैं, जबकि पार्टी के अधिकांश प्रमुख उम्मीदवार अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। एमएनएफ उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा आइजोल ईस्ट-1 सीट पर पीछे चल रहे हैं, जहां जेडपीएम उम्मीदवार लालथनसांगा आगे चल रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री तुइचांग सीट पर पीछे

उपमुख्यमंत्री और एमएनएफ उम्मीदवार तावंलुइया भी तुइचांग सीट पर पीछे चल रहे हैं, जहां जेडपीएम के डब्लू चुआनावमा आगे चल रहे हैं। एमएनएफ के कई अन्य मंत्री भी अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

2018 में एमएनएफ ने 26 सीटें मिलीं थी

2018 के चुनावों में एमएनएफ को 40 सदस्यीय विधानसभा में से 26 सीटें मिलीं थी, जबकि जेडपीएम को आठ सीटें मिलीं। कांग्रेस को पांच सीटें मिली थीं और बीजेपी एक सीट जीतने में कामयाब रही थी।

यह भी पढ़ें- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा, जानिए कहां कितनी हुई बढ़ोतरी


यह भी पढ़ें- कौन हैं सुनील कनुगोलू, जिनकी स्ट्रैटेजी ने तेलंगाना में KCR को उखाड़ फेंका, कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत