
UP Assembly Elections Result 2022 : भाजपा आंधी में उड़े दिग्गज, पंखुड़ी पाठक समेत 32 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, 25 नोटा से भी हारे।
Noida Assembly Elections Result 2022 : गौतम बुद्ध नगर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भगवा लहराया है। वहीं 39 प्रत्याशियों में से 32 प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा सके हैं। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak) समेत कई धुरंदर शामिल हैं, जो मतदान के बाद अपनी जीत का दावा ठोक रहे थे। इस तरह कुल 39 प्रत्याशियों में से जहां तीन जीते हैं तो चार प्रत्याशी जमानत बचा सके हैं। जबकि 25 प्रत्याशी नोटा (इनमें से कोई नहीं) से भी हार गए हैं। नोएडा में जहां 2463 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है, वहीं जेवर में नोटा के खाते में 1694 मत आए हैं। इसी तरह दादरी सीट पर 2033 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया है।
बता दें कि नोएडा विधानसभा सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां पंकज सिंह ने जीत हासिल की है तो सिर्फ समाजवादी पार्टी उम्मीदवार सुनील चौधरी ही जमानत बचा सके हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक समेत सभी की जमानत जब्त हो गई है। सपा प्रत्याशी को 18.04 प्रतिशत वोट मिले हैं तो बसपा, कांग्रेस और आप प्रत्याशी 16.66 फीसदी वोट भी नहीं पा सके हैं।
दादरी और जेवर में इनकी जमानत हुई जब्त
दादरी विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां भी दूसरे स्थान पर रहने वाले सपा प्रत्याशी ही जमानत बचाने में कामयाब हुए हैं। सपा प्रत्याशी को कुल 22.57 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस तरह दादरी में 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्द हो गई है। जबकि जेवर विधानसभा सीट से 12 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी थी। यहां रालोद और बसपा प्रत्याशी जमानत बचाने में कामयाब हो सके हैं। बसपा को 19.51 फीसदी तो रालोद को 26.25 फीसदी मत मिल सके हैं। जबकि 9 की जमानत जब्त हो गई है।
जमानत जब्त होने का नियम
बता दें कि कुल मतदान के 16.66 प्रतिशत मत जमानत बचाने के लिए आवश्यक होते हैं। इससे कम वोट मिलने पर जमानत जब्त मानी जाती है। उदाहरण के तौर पर जैसे किसी सीट पर एक लाख मत पड़ें हैं तो जमानत बचाने के लिए 16666 वोट यानी 16.66 प्रतिशत मिलने आवश्यक हैं। इससे कम वोट आने पर जमानत जब्त मानी जाती है।
Published on:
11 Mar 2022 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
