
धौलपुर। Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा की प्रत्याशियों की दूसरी और कांग्रेस पार्टी की भी रविवार देर शाम दूसरी सूची के आने के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। भाजपा ने धौलपुर विधानसभा सीट से डॉ.शिवचरण कुशवाह को प्रत्याशी घोषित कर फिलहाल बढ़त बनाते हुए दिखी। वहीं, जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस पार्टी की ओर से दूसरी सूची में राजाखेड़ा विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक रोहित बोहरा को वापस प्रत्याशी घोषित किया है।
बोहरा ने साल 2018 के विधानसभा में निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा के प्रत्याशी रहे स्व.अशोक शर्मा को पराजित किया था। विधायक बोहरा की टिकट की घोषणा के साथ की धौलपुर स्थित उनके निवास पर कार्यकर्ता पहुंचे लेकिन बोहरा के जयपुर में होना बताया गया। उधर, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे शनिवार रात दिल्ली में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में सम्मिलित होकर धौलपुर पहुंची।
भाजपा प्रत्याशी डॉ.कुशवाह ने रविवार को राजनिवास पैलेस में पूर्व सीएम राजे से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच धौलपुर समेत जिले की अन्य सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा हुई। उधर, डॉ.कुशवाह ने बताया कि पूर्व सीएम से मुलाकात हुई और चुनाव को लेकर चर्चा की गई। उधर, धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा के कांग्रेस में अधिकृत तौर पर शामिल होने से राजनीतिक पारा बढ़ गया है। हालांकि, फिलहाल दोनों दलों के दावेदारों को पार्टी टिकट का इतंजार है। वहीं, धौलपुर सीट से बसपा ने पूर्व चेयरमैन रीतेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। उधर, दावेदारों के जयपुर और दिल्ली में डेरा डाला होना बताया जा रहा है।
जयपुर जाने से पहले कटा ली थी शोभारानी ने रसीद
धौलपुर विधायक शोभारानी के कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही धौलपुर कांग्रेस के जिला कार्यालय पर सदस्यता की रसीद कटवा ली थी। जिला कांग्रेस संगठन महासचिव धनेश जैन ने बताया कि विधायक ने पहले ही रसीद कटवा ली थी। वह इसके बाद जयपुर रवाना हो गई। पहले वह आगामी 25 को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की सभा में आकर पार्टी में शामिल होने की अधिकृत घोषणा कराने चाह रही थी। लेकिन प्रियंका का दौरा फिलहाल टल गया है। जैन ने बताया कि पीसीसी से अब उनके कार्यक्रम का नया शेड्यूल मिलेगा।
Published on:
23 Oct 2023 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
