बगरू-हवामहल में फंसा पेंच
शहर की हवामहल, बगरू, झोटवाड़ा, विद्याधर नगर और आमेर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है। सूत्रों की मानें तो हवामहल और बगरू में प्रत्याशी चयन को लेकर पेंच फंसा हुआ है। हवामहल से महेश जोशी और बगरू से गंगादेवी को लेकर शीर्ष नेता एकमत नहीं हैं। ऐसे में इन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा तीसरी सूची में हो सकती है।