7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Four State Assembly Election 2023: राजस्थान MP में BJP तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे, तेलंगाना में बड़ा उलटफेर

Four Assembly Election 2023: मतगणना के करीब 45 मिनट के बाद आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में बढ़त बनाए हुए है।

less than 1 minute read
Google source verification
 Rajasthan Assembly Election Result 2023 live Telangana Assembly Election 2023 live BJP ahead in Rajasthan MP Congress ahead in Chhattisgarh big upset in Telangana Rajasthan Election Result 2023  Madhya Pradesh Election Result 2023 Chhattisgarh Election Result 202  telangana Result 2023

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजें अब सामने आने लगे है। मतगणना के करीब 45 मिनट के बाद आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में बढ़त मिली है। वहीं, सबसे बड़ा उलटफेर तेलंगाना में देखने को मिल रहा है। यहां मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को झटका लगता दिख रहा है। वहीं, अब तक आए रुझानों में कांग्रेस तेलंगाना में लगातार बढ़त बनाए हुए है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा आगे

अब तक आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी देश की दो बड़े राज्यों मध्य प्रदेश और राजस्थान में लगातार बढ़त बनाए हुए है। यहां उसकी लड़ाई कांग्रेस से है। बता दें कि इस वक्त मध्य प्रदेश में भाजपा और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे CM पीछे

वहीं, शरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपनी लगातार बढ़त बनाए हुए है। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के 15 साल की सत्ता को उखाड़ दिया था।

तेलंगाना में बड़ा उलटफेर

वहीं, चार राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को तगड़ा झटका दिया है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस लगातार आगे बनी हुई है। जबकि दो बार सूबे की सत्ता पर काबिज भारत राष्ट्र समिति लगातार पीछे बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Assembly Election Result 2023: नतीजों से पहले वसुंधरा खेमें तेजी, हनुमान बेनीवाल देंगे BJP का साथ!