5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डैमेज कंट्रोल फॉर्मूलाः नाराज नेताओं को मनाने के लिए सत्ता में भागीदारी का प्रलोभन

Rajasthan Election 2023 : शहर की कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद टिकट पाने से वंचित दावेदार कहीं बगावती तेवर नहीं अपना लें, इसके लिए कांग्रेस और भाजपा ने अब डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

Oct 26, 2023

narpat_singh_rajvi.jpg

विद्याधर नगर में नरपत सिंह राजवी की जगह दीया कुमारी को टिकट दिया है।

Rajasthan Assembly Election 2023 : शहर की कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद टिकट पाने से वंचित दावेदार कहीं बगावती तेवर नहीं अपना लें, इसके लिए कांग्रेस और भाजपा ने अब डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू कर दी है। असंतुष्ट नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए प्रत्याशियों के साथ-साथ दोनों ही दलों से जुड़े नेताओं ने भी कमान संभाल ली है। शहर की किशनपोल, आदर्श नगर और मालवीय नगर में कांग्रेसी असंतुष्ट नेताओं से मुलाकात करके उन्हें मनाने के प्रयास कर रहे हैं। वहीं झोटवाड़ा, सांगानेर, मालवीय नगर और विद्याधर नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता असंतुष्टों को मनाने में जुटे हैं। झोटवाड़ा से भाजपा ने राज्यवर्धन सिंह, विद्याधर नगर से दीया कुमारी और सांगानेर से भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। राजपाल टिकट कटने के बाद से ही बागी तेवर अपनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: कांग्रेस मुझे टिकट के बदले उम्मेद भवन दे तो भी मैं न जाऊं - सूर्यकांता व्यास

विद्याधर नगर में नरपत सिंह राजवी की जगह दीया कुमारी को टिकट दिया है। हालांकि नाराजगी के बाद राजवी को चित्तौड़गढ़ से टिकट देकर मनाने के प्रयास किए गए हैं। इसी तरह सांगानेर में अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। भजनलाल को भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

इसी तरह किशनपोल से कांग्रेस प्रत्याशी अमीन कागजी, आदर्श नगर से रफीक खान और मालवीय नगर से अर्चना शर्मा को भी पार्टी नेताओं की बगावत का डर सता रहा है। अर्चना शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। कांग्रेस पार्षद उमरदराज आदर्श नगर में रफीक खान के सामने हर हाल में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

असंतुष्टों को मनाने के जतन: बताया जाता है कि असंतुष्ट नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से कई प्रलोभन दिए जा रहे हैं। दोनों ही दल सरकार बनने का दावा करते हुए उन्हें बोर्ड-निगमों में समायोजित कर सत्ता में भागीदारी देने की बात कर रहे हैं। साथ ही संगठनात्मक नियुक्तियां, निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव में भी मौका दिए जाने के वादे किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : किसी के छलके आंसू, कहीं सड़क पर आक्रोश, कोई चुन रहा तीसरा विकल्प

सूत्रों की माने तो नाराज नेताओं को मनाने के पीछे प्रमुख वजह यह है कि अगर असंतुष्ट नेता बागी तेवर अपनाते हैं तो इससे चुनाव में दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी को नुकसान हो सकता है। ऐसे में दोनों ही दल डैमेज कंट्रोल को प्रमुखता के तौर पर ले रहे हैं। भाजपा शहर की झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, सांगानेर और मालवीय नगर में अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। कांग्रेस किशनपोल, आदर्श नगर, मालवीय नगर, सांगानेर और सिविल लाइंस में अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।