17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव 2023: कांग्रेस मुझे टिकट के बदले उम्मेद भवन दे तो भी मैं न जाऊं – सूर्यकांता व्यास

Rajasthan Election 2023 : भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास की मंगलवार देर रात सीएम अशोक गहलोत की मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 26 Oct 2023, 9:20 AM IST

suryakanta_vyas__and_cm_ashok_gehlot_.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास की मंगलवार देर रात सीएम अशोक गहलोत की मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। दअरसल, भाजपा ने सूरसागर सीट से सूर्यकांता व्यास का टिकट काटकर देवेंद्र जोशी को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर पत्ते नहीं खोले हैं। टिकट कटने पर सधे शब्दों में सूर्यकांता की नाराजगी भी जाहिर है। पूरे घटनाक्रम को लेकर पत्रिका से बातचीत में व्यास ने कहा कि मुझे कांग्रेस टिकट के बदले उम्मेद भवन भी दे तो भी मैं कांग्रेस में नहीं जा सकती।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: निर्वाचन विभाग की रोचक पहल, एक वोट की कीमत पहचानो रमेश बाबू, मोगेम्बो खुश होगा !


Q. आपकी और सीएम की मुलाकात के बाद सियासी गलियारों अलग अलग चर्चाएं है?
-सियासी गलियारों में चाहे कुछ भी चले। मुख्यमंत्री रात को मेरे घर आए थे। उस समय कोई चुनावी चर्चा नहीं हुई। गहलोत के और हमारे पारिवारिक संबंध है।

Q. क्या वसुंधरा के करीबी होने के कारण आपका टिकट काटा गया?
-यह पार्टी का निर्णय है, किसे टिकट दे और किसे न दे। इसमें वसुंधरा का नाम बेवजह लिया जा रहा है। मैंने उनकी माताजी विजयराजे सिंधिया के साथ काम किया है। यह बातें तो फैलाई जा रही हैं।

Q. क्या आप नई पारी खेलने के लिए तैयार है?
-आपका मतबल चुनाव से है तो नहीं। पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो क्या मैं दल बदल दूंगी। यह सोचना ही गलत है। मैं पार्टी के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करूंगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : किसी के छलके आंसू, कहीं सड़क पर आक्रोश, कोई चुन रहा तीसरा विकल्प

Q. अगर कांग्रेस आपको टिकट देती है तो क्या करेंगी?
-मुझे टिकट लेना ही नहीं है तो मैं क्यों सोचूं। मुझे कोई टिकट के बदले उम्मेद भवन भी दे तो भी मैं कांग्रेस से टिकट नहीं लूंगी। मेरी पार्टी के प्रति निष्ठा है और यह कायम रहेगी।

Q. आगे क्या आप सक्रिय राजनीति में रहेंगी?
-क्यों नहीं रहूंगी। मैं इस चुनाव में भी जहां मेरी जरूरत होगी वहां जाकर कार्य करूंगी। मुझे पार्टी के लिए कार्य करना है।