scriptRajasthan Chunav 2023: दिल्ली में अटकी कांग्रेस-भाजपा की सूचियां, कांग्रेस में दो-दो नाम के पैनल पर मंथन | Patrika News
चुनाव

Rajasthan Chunav 2023: दिल्ली में अटकी कांग्रेस-भाजपा की सूचियां, कांग्रेस में दो-दो नाम के पैनल पर मंथन

Rajasthan Vidhansabha Chunav 2023: नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा की सूचियां दिल्ली में अटकी है। कांग्रेस में मंथन हो चुका है और सूत्रों के हवाले से खबर थी 105 बची हुई सीटों में कुछ नाम की एक सूची जारी हो सकती है, लेकिन यह नाम दिल्ली में अटक गए हैं।

Oct 31, 2023 / 12:11 pm

Rakesh Mishra

rajasthan_vidhansabha_chunav.jpg
नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा की सूचियां दिल्ली में अटकी है। कांग्रेस में मंथन हो चुका है और सूत्रों के हवाले से खबर थी 105 बची हुई सीटों में कुछ नाम की एक सूची जारी हो सकती है, लेकिन यह नाम दिल्ली में अटक गए हैं। इसी प्रकार भाजपा की सूची भी दिल्ली में सीईसी की बैठक में देरी के कारण अटकी हुई है। भाजपा को अभी प्रदेश में 74 नाम तय करते हैं। इनमें जोधपुर जिले के 8 नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें

Sanjeevani Case: शेखावत की ओर से कहा, एसओजी ने मुझे आरोपी नहीं माना, मेरे ऊपर आरोप झूठे



सीटों पर ऐसे होगा मंथन
बिलाड़ा : बिलाड़ा जो कि आरक्षित सीट है वहां मोहनलाल कटारिया, गोपीचंद बाच्छावत के नाम पैनल में भेजे गए हैं। यहां भाजपा ने अर्जुनलाल गर्ग को उतारा है। वर्तमान में कांग्रेस से हीराराम मेघवाल शामिल हैं।
भोपालगढ़ : भोपालगढ़ से गीता बरवड़ और पूसाराम का नाम पैनल में सबसे वरियता में रखा गया है। यह भी आरक्षित सीट है और रालोपा ने विधायक पुखराज गर्ग को फिर से मैदान उतार दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी
भंवर बलाई का निधन होने के कारण यहां नया नाम उतारा जाना तय है।
फलोदी : फलोदी में प्रकाश छंगाणी और रामेश्वर दाधीच के नाम प्रमुखता से रखे गए हैं। कांग्रेस पिछली बार की तरह ही यहां ब्राह्मण कार्ड रिपीट करने के मूड में है। पिछली बार यहां महेश व्यास मैदान में उतरे थे और हार गए थे। भाजपा ने अब तक यहां पत्ते नहीं खोले हैं।
शेरगढ़ : शेरगढ़ में मीना कंवर और विक्रमसिंह इंदा में से एक नाम पर मंथन चल रहा है। मीना कंवर वर्तमान विधायक हैं और विक्रमसिंह भी तेज तर्रार नेता हैं। भाजपा का भी यहां पर मंथन खत्म नहीं हुआ है।
लोहावट: लोहावट में किशनाराम बिश्नोई और अभिषेक चौधरी के नाम पैनल में शामिल किए गए हैं। किशनाराम वर्तमान विधायक हैं। दोनों नाम अलग-अलग जातिगत समीकरण को साधते हैं और इसी पर मंथन चल रहा है।
सूरसागर : सूरसागर में मुस्लिम कार्ड को बदलने का मूड कांग्रेस का नहीं लग रहा। जिलाध्यक्ष सलीम खान, सुश्री मेहराज, इंजीनियर शहजाद और लियाकत अली जैसे प्रमुख नाम पैनल में हैं।
यह भी पढ़ें

Rajasthan Chunav 2023: एंटी इंकबेंसी वाले विधायकों के टिकट पर फंसी कांग्रेस, आज भी होगी बैठक

कांग्रेस की बची हुई 6 सीटों पर पैनल
कांग्रेस ने अभी तक तीन सूचियां जारी हैं। इसमें जोधपुर जिले की 10 में से 4 सीट ही क्लीयर हो पाई है। अभी छह सीटों पर स्थिति क्लीयर होनी है।

भाजपा में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
भाजपा अब तक दो सूचियां जारी कर चुकी हैं लेकिन जोधपुर की 10 में से महज 2 सीट ही क्लीयर हुई है। केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को होना प्रस्तावित है।
फलोदी : भाजपा से वर्तमान विधायक और पब्बाराम बिश्नोई के अलावा अब सर्वे ब्राह्मण कार्ड को लेकर भी करवाया गया है। कांग्रेस की तर्ज पर भाजपा भी ब्राह्मण नेता जयराम गज्जा, नथमल पालीवाल और नरेश व्यास जैसे नाम भी पैनल में भेजे गए हैं।
जोधपुर शहर : यहां भी जातिगत समीकरण बदले जाने की चर्चा है। हालांकि वैश्य समाज अपनी मजबूत दावेदारी कर चुका है, लेकिन ओबीसी चेहरे भी एकजुट हो चुके हैं। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष तक यह मांग पहुंची है। कई युवा ओबीसी चेहरे भी इस दौड़ में आगे हैं।
लूणी : अब तक भाजपा पटेल समाज पर दांव लगाती आई है, लेकिन इस बार जाट समाज ने प्रमुखता से मांग रखी है। जाट समाज का कहना है कि जोधुपर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीट में से एक पर भी जाट नेता को नहीं उतारा जाता, जबकि ढाई लाख से ज्यादा वोटर्स हैं। ऐसे में इस बार पैनल में जाट समाज के व्यक्ति को भी शामिल किया।
https://youtu.be/0PgJXsmdfvY

Hindi News/ Elections / Rajasthan Chunav 2023: दिल्ली में अटकी कांग्रेस-भाजपा की सूचियां, कांग्रेस में दो-दो नाम के पैनल पर मंथन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो