
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए बताया कि राजीव गांधी ने स्वीकार किया था कि केंद्र से ₹100 भेजते हैं लेकिन जनता तक मात्र ₹15 मिलते हैं। भ्रष्टाचार की जड़ें मजबूत होने पर पूर्व प्रधानमंत्री ने भी लाचारी व्यक्त की थी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार को जड़ खात्म करने का सपना देखा है। इसलिए आज जब दिल्ली से सीधा किसान के खाते में रुपए ट्रांसफर होता है तो जिनमें ₹1 भी भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ पाता है। रक्षा मंत्री ने किसान निधि योजना की उपलब्धि बताई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के पाठ्यक्रम में पन्ना धाय के अध्याय जोड़ने की बात कही। साथ ही उदयपुर में कन्हैया वाली घटना को भी याद किया। रक्षा मंत्री ने विद्युत कटौती एवं विद्युत महंगाई पर जनता से संवाद भी किया
मंच पर कार्यकर्ता व नेता आपस में उलझे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मंच पर भाजपा कार्यकर्ता व नेता आपस में उलझ पड़े। पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौर ने रक्षा मंत्री से व्यक्तिगत अनुमति लेकर जैसे ही मंच पर बोलने शुरू किया तो राजनीतिक विरोधी गुट के राणा प्रताप सिंह इंदा, जसवंत सिंह इंदा, सवाई सिंह इंदा एवं राजेंद्र सिंह इंदा ने विरोध जताया। पूर्व विधायक को बोलने से मना किया।
यह भी पढ़े - राजस्थान में फ्री में मिलेंगी स्कूटी, मौका न चूकें, तुरंत आवेदन करें
बाबू सिंह राठौड़ का छीना माइक
फिर भी पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौर नहीं रुके तो राणा प्रताप सिंह इंदा जो भाजपा से पूर्व विधायक मनोहर सिंह इंदा के पुत्र हैं। उन्होंने पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ का माइक छीन लिया।
मंच पर अफरातफरी मची
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, जिला अध्यक्ष देहात मनोहर लाल पालीवाल सहित भाजपा नेताओं ने स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की। पूर्व विधायक को बोलने से मना किया। जब पूर्व विधायक वापस अपने सीट पर आकर बैठे तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बोलने का इशारा किया। तब पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौर ने पुनः संबोधित किया। इसके बाद मोदी सरकार की उपलब्धियों तथा राजनाथ सिंह की कार्यशैली पर भूरी भूरी प्रशंसा की।
Published on:
28 Jun 2023 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
