
राजद विधायक रीतलाल यादव
बिहार में इस वर्ष के शुरूआत में रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने विवाद पैदा कर दिया था। चंद्रशेखर राजद कुटम्ब से सम्बंध रखते हैं। और यह विवाद लम्बे समय तक चला। अब एक और राजद विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि रामचरितमानस, मस्जिद में बैठकर लिखी गई थी। रीतलाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोग एक-दूसरे को लड़ाने में लगे हुए हैं। लोग राम मंदिर की चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास उठाकर देखिए कि रामचरितमानस मस्जिद में बैठकर लिखी गई। उस वक्त हमारा हिंदुत्व खतरे में नहीं था। भाजपा ने उनके बयान पर राजद के लोगों को विकृत मानसिकता वाला बताया है।
अपनी पार्टी से सभी मुस्लिमों को भगा दें - रीतलाल यादव
राजद विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि जब इतने साल मुगलों ने राज किया, तब हिंदुत्व खतरे में नहीं था। जब मुस्लिम लड़की ने भागवत कथा कही, तब किसी ने नहीं कुछ कहा। उस वक्त क्यों नहीं उसे देश से भगा दिया। राजद विधायक ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आप सच्चा हिंदू बनना चाहते हैं तो अपनी पार्टी से सभी मुस्लिमों को भगा दें।
यह भी पढ़ें - मांझी पर बरसे नीतीश कुमार, बोले - मीटिंग में रहते थे और भाजपा को सूचना देते
दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक - सम्राट चौधरी
भाजपा बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजद के लोग विकृत और तुष्टीकरण की मानसिकता से ग्रसित हैं। राजनीतिक लाभ के लिए हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत करने से भी बाज नहीं आते हैं। राजद विधायक के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया।
सनातन धर्म के खिलाफ बोलना अज्ञानता का परिचायक - प्रेम रंजन पटेल
बिहार भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि दुनिया के सबसे पुरातन धर्म हिंदू सनातन धर्म के खिलाफ बोलना अज्ञानता का परिचायक है। रामचरितमानस पर बयानबाजी करने वाले पहले जानकारी प्राप्त करें।
लालू यादव के चरवाहा विद्यालय से पढ़े हैं - भाजपा नेता अरविंद सिंह
भाजपा नेता अरविंद सिंह ने भी नीतीश सरकार पर जुबानी हमला बोला कहा कि तुलसीदास ने रामचरितमानस कहां लिखा, यह सब जानते हैं। नीतीश कुमार ने जबसे लालू प्रसाद यादव की पाठशाला में नामांकन कराया है, तबसे नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं। जो लोग ऐसा बोल रहे हैं, वे लालू यादव के चरवाहा विद्यालय से पढ़े हैं। जिसके हेडमास्टर तेजस्वी यादव रहे होंगे।
यह भी पढ़ें - नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए रत्नेश सदा, राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ
ऐसे बयानों से बचना चाहिए - जदयू
जदयू विधायक रीतलाल के इस बयान के ममाला गर्म हो गया है। जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि ऐसे बयानों का जनता में गलत संदेश जाता है। इनसे बचना चाहिए। धर्म लोगों का निजी मामला है।
Updated on:
16 Jun 2023 04:24 pm
Published on:
16 Jun 2023 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
