
सैफई खानदान और सोनिया खानदान के बारे में स्वतंत्र देव सिंह ने बताया एक राज
लखनऊ. विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, हाथी पर लक्ष्मी नहीं आतीं। साइकिल और हाथ के पंजे पर भी नहीं। लक्ष्मी हमेशा कमल के फूल पर आतीं हैं इसलिए आप लोग भी मिशन 2022 में कमल का फूल खिलाइए।
बलिया के रसड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहाकि, पहले इस प्रदेश में रोज दंगे होते थे, रोज बम फटते थे। और जबसे योगी जी की सरकार बनी है इस उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। मोदी-योगी जैसा ईमानदार व्यक्तित्व कहीं नहीं मिलेगा, इस सरकार में परिवार का एक सदस्य सरकारी गाड़ी में नहीं बैठ सकता है। ये सैफई खानदान नहीं है। या सोनिया खानदान नहीं है कि पूरे देश को लूट ले।
कांवड़ यात्रा पर होती है पुष्प वर्षा :- स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, पहले इस उत्तर प्रदेश में डीजे पर रोक लगती थी। और अब इस सरकार में राम बारात और कांवड़ यात्रा पर सरकारी हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा होती है।
भाजपा में पैदा होते हैं ईमानदार नेता :- कमल ही ईमानदार और कर्तव्यनिष्ट नेता पैदा करता है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और यशस्वी नरेन्द्र मोदी जिनका दिल्ली में अपना मकान नहीं है परिवार नहीं है। आप ही परिवार के सदस्य हैं और आपका पक्का मकान ही लक्ष्य।।
2024 तक सभी का पक्का मकान और स्वच्छ पेयजल :- स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, मैं गारंटी देता हूं कि 2024 तक सभी गरीबों के पक्के मकान होंगे और सभी को स्वच्छ पेयजल भाजपा दिलाएगी।
पांच बातें अमल में लाने को कहा :- Uttar Pradesh Assembly Election 2022 प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों से पांच बातों को अपनाने के लिए कहाकि, कभी अपने बच्चे से गुटका नहीं मंगाना। माता-पिता के पैर दबाना, मां पत्नी बहन बेटी पर हाथ मत उठाना, दूध छांछ पी लेना पर दारू पीकर मत आना।
Published on:
10 Dec 2021 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
