19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections 2022 : किसानों के गढ़ से चुनावी ‘महासमर’ की 10 अहम बातें, जानिए कैसे चल रही है वोटिंग

UP Assembly Elections 2022 : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए सुबह से मतदान (Polling) जारी है। यूपी चुनाव में पहली बार जिला प्रशासन की ओर से मॉडल बूथ (Model Booth) और सेल्फी प्वाइंट से लिए दस खास इंतजाम किए गए हैं। इतना ही नहीं कहीं महिलाओं के लिए अलग से बूथ बनाए गए हैं तो कहीं मतदाताओं काे गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Feb 10, 2022

noida-assembly-seat-up-elections-2022-news-updates-2_2.jpg

UP Assembly Elections 2022 : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए सुबह से मतदान (Polling) जारी है। भाजपा की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने कई छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया है, जो कि मुकाबले को और अधिक दिलचस्प बना रही है। समाजवादी पार्टी इस बार मुस्लिम और यादव वोटरों को अपनी तरफ लाने की हर कोशिश कर रही है। सपा ने रालोद के साथ गठबंधन किया है। राष्ट्रीय लोक दल का 30 से अधिक सीटों पर प्रभाव है। बता दें कि भाजपा ने साल 2017 के चुनावों में इस क्षेत्र की 58 सीटों पर 91 प्रतिशत पर जीत दर्ज की थी। लेकिन, इस बार किसानों के विरोध के चलते काफी दिलचस्प चुनाव देखने को मिल रहा है। वहीं, यूपी चुनाव में पहली बार जिला प्रशासन की ओर से मॉडल बूथ (Model Booth) और सेल्फी प्वाइंट से लिए दस खास इंतजाम किए गए हैं।

पहली बार प्रशासन ने किए ये 10 खास इंतजाम

- नोएडा के एक मॉडल बूथ को गुब्बारों से बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। साथ ही इस बूथ पर सेल्‍फी प्‍वाइंट भी बनाए गए हैं। वोट करने आए मतदाता सेल्फी लेते दिखाई दिए।

- नोएडा जिला प्रशासन ने पहली बार 243 मतदान बूथों को मॉडल बूथ बनाया है। यहां मतदाताओं को बैठने, पानी, समाचार पत्र आदि जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

- प्रशासन ने 25 पिंक बूथ बनाए हैं। यहां पर पोलिंग पार्टी की सभी चार सदस्य महिला कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात है। इन बूथ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश देने का मकसद है।

यह भी पढ़ें- UP Assembly Elections 2022: "उनके नसीब में सत्ता नहीं है" पीएम मोदी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

- गौतम बुद्ध नगर दिव्यांग मतदाताओं के लिए सात दिव्यांग स्पेशल बूथ भी बनाए गए हैं। जहां बिना किसी परेशानी के दिव्यांग मतदाता वोट डाल सकते हैं।

- यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पहली बार जमीन से लेकर आसमान तक नजर रखी जा रही है। जमीन पर जहां फोर्स तैनात है। वहीं आसमान से ड्रोन कैमरों के जरिये निगरानी की जा रही है।

- पहली बार यूपी विधानसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए कोविड डेस्क भी बनाई गई हैं।

- बुर्के में आने वाली मुस्लिम महिलाओं के लिए हर बूथ पर महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- अगर बीजेपी सत्ता में नहीं आई तो यूपी कश्मीर, पश्चिम बंगाल या केरल में बदल जाएगा, योगी की मतदाताओं को चेतावनी

- बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पहली बार पोस्टल बैलेट से वोटिंग का ऑप्शन दिया गया था। इसके बाद भी छूटे बुजुर्ग मतदाताओं के लिए बूथों पर व्हील चेयर आदि की विशेष व्यवस्था की गई है।

- गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट के प्रताप विहार मतदान केंद्र पर सुबह जल्दी आने वाले मतदाताओं को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया।

- सभी मतदान केंद्रों पर दो गज की दूरी के साथ सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है।