15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: पांचवें चरण की वोटिंग आज, छह मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

UP assembly elections 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान 27 फरवरी रविवार सुबह 7 बजे से होगा। इस चरण में अवध-पूर्वांचल के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए 692 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे।

3 min read
Google source verification
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण की वोटिंग 27 फरवरी को, छह मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण की वोटिंग 27 फरवरी को, छह मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान 27 फरवरी रविवार सुबह 7 बजे से होगा। इस चरण में अवध-पूर्वांचल के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए 692 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। इस चरण में कई धार्मिक शहरों में सियासी संग्राम छिड़ा है। इस चरण में जहां भाजपा को अपने किले को बचाने चुनौती है तो कांग्रेस के सामने अपने किले अमेठी-रायबरेली को ध्वस्त होने से बचाना है। पांचवें चरण में अयोध्या, अमेठी, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, गोंडा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशम्बी, प्रतापगढ़ और रायबरेली जिले शामिल हैं।

48 विधायक मैदान में

इस पांचवें चरण में 61 सीटों पर विभिन्न दलों के 48 विधायक मैदान में हैं। बाकी 13 में अधिकांश के टिकट काट दिए गए। बहराइच की दो सीटों पर समाजवादी पार्टी से पति यासिर शाह (बहराइच सदर) पत्नी मारिया शाह (मटेरा सीट) चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों जीतेंगे तो एक ही घर से दो विधायक होंगे। दो निर्दलीय विधायक इस बार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से विधायक राजा भैया (कुंडा) और विनोद सरोज (बाबागंज) से चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी का 27 फरवरी को काशी दौरा

छह मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

पांचवें चरण में योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के छह मंत्रियों की साख दांव पर लगी हुई है। केशव प्रसाद मौर्य (सिराथू), राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह (पट्टी), सिद्धार्थनाथ सिंह (इलाहाबाद पश्चिम), नंदगोपाल नंदी (इलाहाबाद दक्षिण), रमापति शास्त्री (मनकापुर), चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय (चित्रकूट सदर) सीट से उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़ें :UP Election 2022 : तो अखिलेश को घर पर बैठाना जरूरी है : जेपी नड्डा

ये है चुनौती

भाजपा के लिए अपनी सीटें बचाने की चुनौती है तो कांग्रेस, अमेठी और रायबरेली में वापसी करना चाहेगी। उधर, बसपा भी अपनी दमदार दस्‍तक से सबको चौंका देना चाहती है। और समाजवादी पार्टी तो मुख्य टक्कर में है ही।

चुनाव 2017

भाजपा - 51 सीटें
अपना दल (एस) - 2
सपा - 5
कांग्रेस - 1 सीट
निर्दलीय - 2
बसपा - 0

छठें चरण के प्रचार में पार्टियों ने झोंकी ताकत

सबका साथ पर सैफई खानदान का विकास : सीएम योगी

अम्बेडकरनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, कथित समाजवादियों का एजेंडा सबका साथ, लेकिन सैफई खानदान का विकास है। सपा के गुंडें व बसपा का हाथी गरीबों का राशन खा जाता था। हमारे शासन में गरीबों को उनका हक मिल रहा है।

सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोलता है : अखिलेश यादव

बलरामपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, भाजपा में जो बड़ा नेता है वह बड़ा झूठ बोलता है और जो सबसे बड़ा नेता है वह सबसे बड़ा झूठ बोलता है। 12वीं पास करने के बाद इंटर में प्रवेश लेने वाले को लैपटॉप देंगे। शुक्र है।

धर्म, जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है कांग्रेस : प्रियंका गांधी

महराजगंज में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहाकि, घोषणा पत्र में किए सारे वादे को कांग्रेस पूरा करेगी। धर्म, जाति की राजनीति नहीं कांग्रेस विकास की राजनीति करती है। समाज के हर वर्ग के हित के लिए कांग्रेस काम करेगी।

हाथी ने उड़ाई सीएम योगी की नींद : मायावती

गोरखपुर में मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि, हाथी ने सीएम योगी की नींद उड़ा दी है। इसलिए वह हर जनसभा में बसपा का जिक्र करना नहीं भूलते हैं। हमारी पार्टी पूरी तैयारी और दमदारी संग लड़ रही है।

विकास का रिपोर्ट कार्ड सिर्फ भाजपा दे सकती है : जेपी नड्डा

कुशीनगर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। विकास का रिपोर्ट कार्ड केवल भाजपा ही दे सकती है। विपक्ष में ताकत नहीं है। नड्डा ने देश व प्रदेश में हुए विकास और पूर्ववर्ती सरकारों की कमियां गिनाईं।