25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Election Results 2022 : भाजपा ने अवध में तोड़ा पिछला रिकॉर्ड तो वेस्ट यूपी में हुआ नुकसान

UP Assembly Election Results 2022 : यूपी चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भले ही भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है, लेकिन उसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल और बुंदलेखंड में 58 सीटों का बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि भाजपा ने अवध में 2017 की तुलना में 17 सीट अधिक जीतकर कुछ हद तक भरपाई की है। जबकि सभी क्षेत्रों में पिछले बार के मुकाबले अधिक सीट लाने के बावजूद सपा सत्ता से बाहर है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Mar 10, 2022

up-assembly-elections-2022-results-bjp-gains-in-awadh.jpg

UP Assembly Election Results 2022 : भाजपा ने अवध में तोड़ा पिछला रिकॉर्ड तो वेस्ट यूपी में हुआ नुकसान।

UP Assembly Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। भाजपा लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने जा रही हैं। लेकिन, अगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें गन्ना बेल्ट में 2017 के मुकाबले भाजपा को सीधे 17 सीट और पूर्वांचल में 38 सीट का नुकसान हुआ है। इसी तरह बुंदेलखंड में तीन सीट कम आई हैं। हालांकि भाजपा ने अवध में 2017 की तुलना में 17 सीट अधिक जीतकर कुछ हद तक भरपाई की है। जबकि समाजवादी पार्टी ने सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीट बढ़ाई हैं, लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से कोसों दूर है।

पश्चिमी यूपी किसानों की नाराजगी पड़ी भारी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 136 सीटों की बात करें तो इस बार भाजपा 93 सीट निकालने में कामयाब हुई है। जबकि 2017 के चुनाव में भाजपा ने 110 सीटों पर परचम लहराया था। इस तरह वेस्ट यूपी में 17 सीट का नुकसान हुआ है। जबकि सपा ने 2017 में 20 सीटें जीती थीं तो इस बार 43 सीट पर कब्जा जमाया है। जबकि बसपा और कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सके हैं। कृषि कानूनों के विरोध के चलते भाजपा को नुकसान तो सपा-रालोद गठबंधन को फायदा मिला है।

यह भी पढ़ें- UP Elections Result 2022: जनता ने जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद की राजनीति को दी तिलांजलि: मुख्यमंत्री

पूर्वांचल में सर्वाधिक 38 सीट घटी

पूर्वांचल में भी भाजपा को 38 सीटों का नुकसान हुआ है। यहां की 130 सीट में से भाजपा ने 2017 में 115 पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2022 के चुनाव में भाजपा महज 77 सीट ही जीत सकी है। जबकि सपा को यहां भी 21 सीटाें का फायदा हुआ है। 2017 में सपा महज 17 सीट जीत सकी थी। जबकि इस बार 48 सीट जीतने में कामयाब हुई है। माना जा रहा है कि कोविड काल में यहां के लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसका नुकसान भाजपा को हुआ है।

बुंदेलखंड में 3 सीट का नुकसान

अब बात करते हैं बुंदेलखंड की, जहां 19 सीटें आती हैं। 2017 में भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर बुंदेलखंड में क्लीन स्वीप किया था, लेकिन इस यहां भी भाजपा 3 सीट के नुकसान के साथ 16 पर ही काबिज हो सकी है। जबकि सपा ने यहां तीन सीट हासिल की है। यहां भाजपा के वोट कम आने का कारण पिछड़े और पानी की किल्लत को माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Varanasi Assembly Elections Result 2022: भाजपा की प्रचंड जीत पर काशी में जश्न का माहौल, गुलाल के साथ ढोल-नगाड़े बजाते हुए झूमी जनता

अवध भाजपा को 17 सीट की बढ़त

वहीं, अवध की 118 सीट में से भाजपा ने इस बार 88 सीट पर जीत दर्ज की है। जबकि 2017 में भाजपा को इस क्षेत्र से 71 सीट ही मिल सकी थी। हालांकि सपा ने 2017 में 9 सीट के मुकाबले 30 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस क्षेत्र में भाजपा का वोट बैंक बढ़ने का सबसे बड़ा कारण 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट रहा। भाजपा नेे अदालत के फैसले का जमकर प्रचार करते हुए सपा पर आतंकवादियों को बचाने केे आरोप लगाए।