25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण के मतदान से पहले पूर्वांचल में गैंगवार

Uttar Pradesh Assembly elections 2022 रामनगरी अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट अचानक सुर्खियों में आ गई। इस विधानसभा सीट पर दो बाहुबलियों की पुरानी दुश्मनी ने गरमी पकड़ ली है। इस सीट से समाजवादी पार्टी से अभय सिंह और भाजपा से आरती तिवारी उम्मीदवार हैं। अभय सिंह तो बाहुबली हैं पर आरती तिवारी के पीछे किसका हाथ है जानकर चौंक जाएंगे।

2 min read
Google source verification
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण के मतदान से पहले पूर्वांचल में गैंगवार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण के मतदान से पहले पूर्वांचल में गैंगवार

यूपी चुनाव 2022 के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले पूर्वांचल में चुनावी गैंगवार हो गयी। इससे प्रशासन और चुनाव आयोग के कान खड़े हो गए हैं। इस घटना के बाद संवेनदनशील सीटों पर सर्तकता बढ़ा दी गयी है। रामनगरी अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा सीट पर दो बाहुबलियों के बीच चुनाव ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस सीट से समाजवादी पार्टी से अभय सिंह और भाजपा से आरती तिवारी उम्मीदवार हैं। आरती तिवारी के पति इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी इस वक्त अयोध्या जेल में बंद हैं। शुक्रवार देर रात थाना महाराजगंज के नेव कबीरपुर गांव के पास दोनों प्रत्याशियों के गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड हवाई फायरिंग व पत्थरबाजी हुई। शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने सुबह करीब 4 बजे सपा प्रत्याशी अभय सिह व पांच अन्य को हिरासत में ले लिया।

दो बाहुबलियों के उतरने से गरम हुई गोसाईगंज सीट

गोसाईगंज विधानसभा सीट पर दो बाहुबलियों की उपस्थिति ने मामले को गरमा दिया है। इस भिंड़त से पहले दोनों पक्षों में थाना महाराजगंज के कनकपुर गांव में भी बीकापुर कोतवाली के चौरे बाजार स्थित रामनगर मेे विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022 : तीसरे चरण के लिए 59 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को होगी वोटिंग

एक दूसरे के ऊपर लगा रहे आरोप

हिंसा के बाद सपा प्रत्याशी अभय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने उनकी गाड़ी के ऊपर फायरिंग व पथराव किया। भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी का कहना है कि, अभय सिंह के समर्थकों ने उनके समर्थकों के साथ मारपीट व फायरिंग की है। सपा प्रत्याशी अभय सिंह खुद फायरिंग कर रहे थे।

विवाद की असली वजह?

चुनाव 2012 में गोसाईगंज विधानसभा सीट से अभय सिंह विधायक थे। 2017 में भाजपा प्रत्याशी इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने अभय सिंह को पराजित कर दिया था। 2022 में एक बार फिर दोनों आमने-सामने हैं।

यह भी पढ़ें : UP Election 20220 : करहल में 'नेताजी' की छवि पर चुनाव, कन्नौज में दांव पर अखिलेश की 'नाक'

चुनाव 2022 के तीसरे चरण के लिए वोटिंग आज

चुनाव 2022 के तीसरे चरण के लिए आज रविवार को सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी। इस चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें 13 सुरक्षित सीटें शामिल हैं। इस चरण में 627 उम्मीदवार मैदान में हैं। हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा। इस चरण में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं। सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, राम नरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव, नीलिमा कटियार कल्याणपुर, शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर, सिरसागंज सीट पर मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। कानपुर की किदवईनगर सीट से कांग्रेस के अजय कपूर, सीसामऊ सीट पर सपा के हाजी इरफान सोलंकी, फर्रुखाबाद सीट से लुईस खुर्शीद कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। बसपा छोड़कर भाजपा में आए रामवीर उपाध्याय सादाबाद से फिर मैदान में हैं।