
UP Election 2022: आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के मामले में गाजियाबाद के लोनी पुलिस ने जहां 2 दिन पहले बसपा के संभावित प्रत्याशी सहित तमाम समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की। वहीं अब आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी और तीन कांग्रेस नेताओं के अलावा कई समर्थकों पर पुलिस ने केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लोनी इलाके में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी यासीन मलिक ने अपने तमाम समर्थकों के साथ एक बैठक की थी। यह बैठक आचार संहिता लगने के बाद हुई। इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली तो तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी और उनके तीन सहयोगियों के अलावा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने का मामला दर्ज किया है, जबकि 2 दिन पहले भी इसी इलाके में बसपा के संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात डॉक्टर ईराज राजा ने बताया कि चुनावों की घोषणा होते ही जिले में भी आदर्श आचार संहिता लागू है। इससे पहले ही जिले में धारा 144 भी लगी हुई है। उसके बावजूद भी लोनी इलाके में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी यासीन मलिक के अलावा कांग्रेस नेता अकबर चौधरी, जाकिर, कामिल सैफी ने अपने अन्य साथियों के साथ एक बड़ी बैठक का आयोजन किया। इसकी जानकारी प्राप्त हुई तो गहनता से जांच की गई। जिसमें पाया गया कि इन लोगों ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसलिए इनके खिलाफ महामारी अधिनियम व 51/53 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
11 Jan 2022 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
