2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा-वृंदावन में मंदिरों पर लगाए गए कोरोना प्रतिबंध, सिविल जज अर्चना सिंह ने दिए आदेश

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अर्चना सिंह ने बांके बिहारी मंदिर में कोरोना दिशा-निर्देशों के कड़ाई से पालन के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती का आदेश दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 11 Jan 2022, 12:19 PM IST

mathura_temple.jpg

उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर मथुरा और वृंदावन के सभी मंदिरों में नए सिरे से प्रतिबंध लगाए गए हैं। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर ने भक्तों की संख्या को सीमित करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली को फिर से शुरू किया है। उन्होंने अन्य राज्यों के आगंतुकों के लिए भी एक आरटी-पीसीआर निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है।

कोरोना संक्रमण की वजह से उत्तर भारत के रंगनाथ मंदिर में होने वाले बैकुंठ एकादशी उत्सव पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय तेजी से फैल रहे कोरोना के संक्रमण के कारण लिया है। पौष महीने की दूसरी एकादशी को रंगनाथ मंदिर में बैकुंठ उत्सव मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त नहीं है कपड़े का मास्क, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट



सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अर्चना सिंह ने बांके बिहारी मंदिर में कोरोना दिशा-निर्देशों के कड़ाई से पालन के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती का आदेश दिया है और मंदिर प्रबंधन को थर्मल स्कैनिंग, हैंड सैनिटाइजि़ंग और यह सुनिश्चित करने के लिए कि आगंतुक मास्क पहनें। साथ ही प्रवेश द्वार पर एक टेस्ट डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया है।



मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर की परिक्रमा पर रोक लगा दी गई है। प्रसाद और चरणामृत का वितरण भी बंद कर दिया गया है। द्वारकाधीश मंदिर प्रबंधन के जनसंपर्क अधिकारी और कानूनी सलाहकार राकेश तिवारी ने कहा कि भक्तों के प्रवेश और निकास के लिए केवल दो द्वार चालू होंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। श्रद्धालुओं को मंदिर में ज्यादा देर तक रुकने नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कोरोना की तीसरी लहर ने बरपाना कहर, संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा



सोमवार को 185 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले तो वहीं एक दिन पहले 235 लोग पॉजिटिव आए थे, जिससे जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 739 हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश