13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Election 2022 : चार दिन कबीरचौरा मठ में करेंगी प्रियंका गांधी प्रवास कहा, आपका वोट तय करेगा उप्र का भविष्य

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण की वोटिंग जारी है। छठे चरण केे लिए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि, आपके वोट से उप्र का भविष्य तय होना है। इसके साथ ही सातवें चरण की 7 मार्च को होने वाली वोटिंग के लिए मतदाताओं को रुझाने के लिए प्रियंका गांधी वाराणसी के कबीरचौरा मठ में 4 दिन प्रवास करेंगी।

2 min read
Google source verification
UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने कहा, आपका वोट तय करेगा उप्र का भविष्य, चार दिन कबीरचौरा मठ में करेंगी प्रवास

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने कहा, आपका वोट तय करेगा उप्र का भविष्य, चार दिन कबीरचौरा मठ में करेंगी प्रवास

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण की वोटिंग जारी है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने छठे चरण को लेकर मतदाताओं से अपील की है। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि, आपके वोट से उप्र का भविष्य तय होना है, प्रदेश की आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय होना है। अपने वोट की ताकत को पहचानें और रोजगार, महंगाई कम करने, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतरी, किसानों की समृद्धि, महिला सशक्‍तीकरण और प्रदेश की तरक्की के लिए वोट करें।

वाराणसी के कबीरचौरा मठ में 4 दिन प्रवास करेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी स्थित कबीरचौरा मठ अगले 4 दिन तक प्रवास करेंगी। देशभर के कबीरपंथियों और संत कबीर के अनुयायियों के लिए कबीर चौरा मठ एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है। कबीरचौरा मठ में संत कबीर दास ने अपना पूरा जीवन बिताया था। ये मठ कबीरदास जी की शिक्षाओं, संदेशों एवं स्मृतियों का केंद्र है। 1934 में महात्मा गांधी भी इस मठ में गए थे। प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू, कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर जैसी तमाम दिग्गज हस्तियां वहां जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : बसपा को वोट दें ताकि जातिवादी व तानाशाही प्रवृति वाली सरकार से मुक्ति मिल सके : मायावती

सातवें चरण की 7 मार्च को होगी वोटिंग

दरअसल, सातवें और अंतिम चरण में वाराणसी सहित सोनभद्र, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और भदोही की 54 सीटों पर वोटिंग 7 मार्च को होगी। कांग्रेस पार्टी अब इन अंतिम चरण के चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देने के प्रयास में है। कहा जा रहा है कि वाराणसी में कबीर चौरा मठ को अपना ठिकाना बनाकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बहुत बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।

सातवें चरण में अति पिछड़ी जातियों व दलितों की संख्या भारी

संत कबीर के सामाजिक न्याय एवं समानता के संदेश से उत्तर प्रदेश का दलित एवं अति पिछड़ा वर्ग बहुत जुड़ाव रखता है। सातवें चरण में जहां चुनाव होना (पूर्वाचल) है, उन जगहों पर अति पिछड़ी जातियों एवं दलितों की संख्या अच्छी-खासी है। साथ ही संत कबीर का सांस्कृतिक महत्व भी बेहद खास है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दलित व अति पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठा रही हैं।

यह भी पढ़ें :यूपी विधानसभा चुनाव 2022 छठे चरण में कानून व्यवस्था, विकास, सुरक्षा, मुफ्त राशन अहम मुद्दे

कांग्रेस के घोषणापत्र में कई वादे

उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र में भी दलित व अति पिछड़े वर्ग के लिए काफी दूरगामी परिणामों वाली घोषणाएं की हैं। कबीरचौरा मठ का ठिकाना प्रियंका के संघर्षों और सामाजिक न्याय को मजबूत करने के उनके प्रयासों को लेकर एक बड़ा संदेश देगा।

प्रियंका गांधी का बड़ा संदेश

वाराणसी के राजनीतिक पंडितों का मानना है कि प्रियंका गांधी ने कबीरचौरा मठ के जरिए प्रियंका गांधी ने सांस्कृतिक जगत को भी एक बड़ा संदेश दिया है। कबीरचौरा मठ के आस-पास गलियों में भारतीय कला जगत की मशहूर हस्तियों एवं पद्म पुरस्कार विजेताओं के घर हैं। ये लोग भारत की कला जगत के स्तंभ हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका के इस मोहल्ले में प्रवास से भारतीय कला जगत के जरिए पूरे वाराणसी में एक अच्छा संदेश जाएगा।