उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण की वोटिंग पूरे जोर शोर के साथ शुरू हो गई है। दस जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर जमकर वोटिंग पड़ रही है। लम्बी लाइन बूथों पर नजर आ रही है। बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया जिलों में कुल 676 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में गोरखपुर की सदर सीट से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी चुनाव लड़ रहे हैं।