
Raja Bhaiya Comment on Party Alliance आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। इसी बीच जनसत्ता दल के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह ने एक सवाल का जवाब देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अभी तक उनकी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का किसी भी राजनीति पार्टी से गठबंधन नहीं है। चुनाव होने के बाद क्षेत्र की जनता की राय व पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा कि वह किस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे।
सपा ने उतारा उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने कुंडा विधानसभा सीट से गुलशन यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, अखिलेश यादव भी रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ तीखे बयान दे चुके हैं ऐसे में रघुराज प्रताप सिंह की पार्टी का गठबंधन समाजवादी पार्टी से होने की संभावनाएं काफी कम नजर आ रहे हैं। वहीं, रघुराज प्रताप सिंह लगातार भारतीय जनता पार्टी को लेकर सकारात्मक नजर आ रहे हैं ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर रघुराज प्रताप सिंह की पार्टी बेहतर परफॉर्म करती है तो विधानसभा चुनाव के बाद रघुराज प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर सकते हैं। रघुराज प्रताप सिंह ने लगभग एक दर्जन विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
प्री-पोल नहीं है गठबंधन
Raja Bhaiya Comment on Party Alliance सवालों के जवाब देते हुए रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने अभी तक किससे गठबंधन नहीं किया है। चुनाव के बाद हम इस पर फैसला लेंगे बताते चलें कुंडा विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की ओर से गुलशन यादव को उम्मीदवार बनाने के बाद लगातार गुलशन यादव रघुराज प्रताप सिंह को चुनौती दे रहे हैं।
गुलशन ने की थी अभद्र टिप्पणी
एक सभा को संबोधित करते हुए गुलशन यादव ने रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था। हालांकि, रघुराज प्रताप सिंह की पार्टी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 1993 से कुंडा विधानसभा सीट पर राजा लगातार विधायक बनते आ रहे हैं पार्टी के लोगों का कहना है कि इस बार भी राजा एक लाख से अधिक मतों से विधानसभा सीट पर विजय दर्ज करेंगे।
Updated on:
09 Feb 2022 11:29 am
Published on:
09 Feb 2022 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
