
CBSE Result 2022 Term 1: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं टर्म 1 के परिणाम जल्द ही घोषित होने वाले हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे। जिसके बाद छात्र छात्राएं सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
सीआईएससी जारी कर चुकी है रिजल्ट
मिली जानकारी के अनुसार काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससी) ने 7 फरवरी को आईसीएसई कक्षा बारहवीं कक्षा 10 सेमेस्टर फर्स्ट के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं वहीं अब छात्रों को सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 व 10 के टर्म एक के रिजल्ट का इंतजार है जिसे जल्द ही घोषित किया जाएगा।
वेबसाइट पर अपलोड होगी रिजल्ट
सीबीएससी बोर्ड 10वीं व 12वीं टर्म एक के रिजल्ट में किसी भी बच्चे को फेल, पास या प्रमोट नहीं किया जाएगा। सीबीएससी बोर्ड 10th व 12वीं0 की परीक्षा टर्म एक की जानकारी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाएगी। जहां से छात्र-छात्राएं जानकारी जुटा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर चर्चा
बताते चलें सोशल मीडिया पर पिछले लंबे समय से चर्चाएं हैं कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं व 12वीं के टर्मे एक के रिजल्ट जल्द घोषित किए जाएंगे इसी बीच सीबीएसई की वेबसाइट क्रैश हो गई, जिसके बाद यह मैसेज सर्कुलेट होने लगा कि सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षा टर्म एक के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि, कुछ देर बाद वेबसाइट को ठीक करा लिया गया इसके बाद से लगातार चर्चाएं हैं कि जल्दी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बताते चलें लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा दी हैं जिन्हें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा टर्म एक के परिणामों का इंतजार है।
Published on:
8 Feb 2022, 12:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.