2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mulayam singh yadav love story: साधना गुप्ता की साधना पर फिदा हो गए थे मुलायम, दुनिया से लड़ कर बनाया था पत्नी

Mulayam singh yadav love story मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी हैं जिनका 2003 में निधन हो गया था जिसके बाद 23 मई 2003 को यादव ने साधना गुप्ता से दूसरी शादी कर ली थी। साधना गुप्ता पहले से शादीशुदा थी उसके बावजूद भी मुलायम सिंह यादव ने उन्हें अपनी पत्नी का दर्जा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 9 Feb 2022, 1:27 PM IST

gupta.jpg

Mulayam singh yadav love story उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का एक खास स्थान है। मुलायम सिंह के चाहने वालों की ओर से मुलायम सिंह के बारे में कहा जाता है कि मुलायम सिंह यादव दोस्ती निभाने में कभी पीछे नहीं रहे। आज भी उनकी यारी के किस्से लोगों की जुबान से सुने जा सकते हैं। मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अलग कीर्तिमान रचा है। मास्टर से मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले मुलायम सिंह यादव के जीवन के तमाम ऐसे किस्से हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

दिल से लेते थे मुलायम फैसले

मुलायम सिंह यादव अपने जीवन में तमाम ऐसे फैसले लिए जो राजनीतिक लिहाज से गलत है लेकिन भावनात्मक मुलायम ने अपने नुकसान व फायदे की परवाह किए बगैर अपने दिल की सुनी। इसे मुलायम सिंह यादव का बड़ा दिल ही कहेंगे कि मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता को अपनी मां के इलाज के दौरान की गई सेवा के बदले ऐसा तोहफा दिया कि उन्हें अपनी पत्नी बना लिया, बताते चलें मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की हैं। साधना गुप्ता उनकी दूसरी पत्नी हैं।

पहली पत्नी की मृत्यु के बाद की थी दूसरी शादी

Mulayam singh yadav love story मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी हैं जिनका 2003 में निधन हो गया था जिसके बाद 23 मई 2003 को यादव ने साधना गुप्ता से दूसरी शादी कर ली थी। साधना गुप्ता पहले से शादीशुदा थी उसके बावजूद भी मुलायम सिंह यादव ने उन्हें अपनी पत्नी का दर्जा दिया। ‌

ये भी पढ़ें: BJP का घोषणा पत्र: लव जिहाद व दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर सहित कई किए वादे

साधना ने मुलायम को पाने के लिए की थी लंबी साधना

मुलायम सिंह की पत्नी बनने के लिए साधना ने लंबी साधना की थी बताते चलें मुलायम सिंह यादव की मां मूर्ति देवी काफी बीमार रहते थे। साधना गुप्ता ने उनकी सेवा करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। साधना गुप्ता ने लखनऊ के नर्सिंग होम व सैफई मेडिकल कॉलेज में मुलायम की मां की बेटी की तरह देखभाल की। इससे मुलायम सिंह यादव काफी प्रभावित थे। एक बार तो ऐसा हुआ कि मुलायम सिंह की मां की देखभाल करने वाली नर्स मूर्ति देवी को गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी तभी साधना गुप्ता ने उसे रोक लिया और मां की जान बचाई। मुलायम सिंह साधना गुप्ता के इस कार्य से काफी खुश हुए, इसी के बाद से मुलायम सिंह व साधना गुप्ता की नजदीकियां बढ़ती गई। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब गए इसके बाद मालती देवी की मृत्यु के बाद मुलायम सिंह यादव ने दुनिया की परवाह किए बगैर साधना गुप्ता को अपना लिया और उनसे दूसरी शादी की। प्रतीक यादव साधना गुप्ता के बेटे हैं इनकी पत्नी अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा ज्वाइन की है।

ये भी पढ़ें: CBSE Result 2022 Term 1: ऐसे चेक करें सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट