
Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 Hot Seat Vote Update
Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022: उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं जहां से हर पार्टी ने अपने योग्य उम्मीदवार उतारे। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, सत्ताधारी भाजपा से पीछे रही समाजवादी पार्टी भले ही कोई खास करिश्मा न दिखा पाई हो, लेकिन सत्ता की इस लड़ाई में अपी हर सीट पर वह भी पूरे दमखम के साथ लड़ी। यहां हम बात करेंगे उन हाईप्रोफाइल सीटों की, जिन पर शुरू से सबकी निगाहें टिकी थीं। क्या वोटर और क्या नेता, इस चुनाव में कुछ ऐसी सीटें रहीं जहां यही सोचते रहे कि इस सीट पर क्या होगा और ऊंट किस करवट बैठेगा।
गोरखपुर
गोरखपुर सीट से सीएम योगी ने जीत का नया कीर्तिमान रचा है। वह इस सीट से 1,03,390 वोटों के अंतर से जीते हैं। उन्हें कुल 1,64,290 वोट मिले हैं जबकि उनकी प्रतिद्वंदी सपा की सुभावती शुक्ला को केवल 61,775 वोट मिले। गोरखपुर विधानसभा उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट है। गोरखपुर सीट पर पिछले 33 वर्षों से भगवा का कब्जा रहा है लेकिन योगी की जीत अब तक की सबसे बड़ी जीत रही है।
वाराणसी
यूपी विधानसभा चुनावी नतीजों में सबकी निगाहें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर भी रहीं। यहां की 8 विधानसभा सीटों पर कमल खिला है। शिवपुर से अनिल राजभर, रोहनिया से सुनील पटेल, कैंट से सौरभ श्रीवास्तव, पिंडरा से अवधेश सिंह, अजगरा से त्रिभुवन राम, उत्तरी से रविंद्र जायसवाल, सेवापुरी से नील रतन सिंह और दक्षिणी से नीलकंण तिवारी जीते हैं।
करहल सीट
यूपी विधानसभा चुनाव की दूसरे सबसे हॉट सीट मैनपुरी की करहल है। यहां से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा के एसपी बघेल के बीच कांटे की टक्कर रही लेकिन जीत अखिलेश के हिस्से आई। अखिलेश 148196 वोट मिले और ये कुल वोटों का 60.12 फीसदी वोट है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी कैंडिडेट एसपी सिंह बघेल को 80455 वोट मिले। इसके साथ ही बसपा के कुलदीप नारायण को इस सीट पर 15701 वोट हासिल हुए।
फाजिलनगर सीट
फाजिलनगर सीट से सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। यहां से बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र कुशवाहा ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। सुरेंद्र कुशवाहा 45.523 वोटों से चुनाव जीते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य को 42,903 वोट मिले, जबकि सुरेंद्र कुशवाहा को 76,084 वोट मिले।
सिराथू
सिराथू से अब तक उम्मीद के उलट परिणाम देखने को मिले हैं। सिराथू में केशव प्रसाद मौर्य छह हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। जिसके चलते आधे घंटे काउंटिंग रुक गई। फिलहाल इस सीट पर 29वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई, जिसके मुताबिक सपा की पल्लवी पटेल 6397 वोट से आगे चल रही हैं। पल्लवी पटेल को 98763 वोट मिले हैं। बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य को 92366 वोट मिले हैं।
Updated on:
10 Mar 2022 07:58 pm
Published on:
10 Mar 2022 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
