12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरुण गांधी ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर उठाया सवाल, भाजपा असहज

- लंबे समय से अपने कई ट्वीट और पत्रों के जरिए वरुण गांधी, अपनी पार्टी भाजपा को असहज स्थिति में डाल रहे हैं। इस बयान के बाद वरुण गांधी ने एक बार फिर से भाजपा के लिए विकट स्थिति पैदा कर दी है। कानपुर मामले पर वरुण गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, सशक्त कानून व्यवस्था का मतलब कानून का भय होता है, पुलिस का नहीं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ. सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहाकि, सशक्त कानून व्यवस्था का मतलब कानून का भय होता है, पुलिस का नहीं। यूपी पुलिस के लाठीचार्ज के एक वीडियो को अपने ट्वीट पर शेयर करने के बाद लिखा कि, सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं हो सकता है।

भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं

वरुण गांधी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट के जरिए सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े, यह बहुत कष्टदायक है। भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है।

वरुण गांधी के बयान से भाजपा हुई असहज

लंबे समय से अपने कई ट्वीट और पत्रों के जरिए वरुण गांधी, अपनी पार्टी भाजपा को असहज स्थिति में डाल रहे हैं। इस बयान के बाद वरुण गांधी ने एक बार फिर से भाजपा के लिए विकट स्थिति पैदा कर दी है।

सैफई खानदान और सोनिया खानदान के बारे में स्वतंत्र देव सिंह ने बताया एक राज

कानून व्यवस्था भाजपा की बड़ी उपलब्धि

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 चुनाव 2022 में दोबारा सरकार बनाने के मिशन में लगी भाजपा कानून व्यवस्था को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बता कर प्रचारित कर रही है। भाजपा के रणनीतिकारों का यह मानना है कि कानून व्यवस्था को ठीक करना योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है और इसके सहारे 2022 में फिर से प्रदेश की जनता का विश्वास हासिल किया जा सकता है।

एमाज़ॉन, वालमार्ट के बजाय अपने पड़ोस के छोटे दुकानदारों से खरीदारी करें, सांसद वरुण गांधी की भावुक अपील