15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal Assembly Elections 2021: साउथ परगना जिले से भारी मात्रा में मिले बम, FIR दर्ज

West Bengal Assembly Elections 2021 के बीच पुलिस ने साउथ 24 परगना जिले से 56 बम बरामद किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
untitled_6.png

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 ( West Bengal Assembly Elections 2021 ) के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने साउथ 24 परगना जिले से 56 बम बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस ने शनिवार रात को 24 परगना के नरेंद्रपुर पुलिस स्टेशन इलाके से भारी मात्रा में बम बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चुनाव आयोग ने बताया कि बम प्रकरण में तरुण और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की संलिप्ता पाई गई है। यह एक रैकेट है, जो न केवल बमों को असेंबल करते हैं, बल्कि उनके गैरकानूनी इस्तेमाल के लिए एक जगह से दूसरी जगह तक भी पहुंचाते हैं।

West Bengal Assembly Elections 2021: भाजपा के 26 सीट जीतने के दावे पर 'दीदी' का पलटवार, क्या वो EVM में घुसे हैं?

Kerala Assembly Elections 2021: CM पिनाराई बोले- देश के लोगों को बांटने के लिए लाया गया CAA

पश्चिम बंगाल के एसीपी उमर अली मुल्लाह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम को ही कुल्टी इलाके से पांच बम बरामद किए गए हैं। हालांकि बमों को डिफ्यूज कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असली जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।