15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal Assembly Elections 2021: बुजुर्ग महिला की मौत पर स्मृति ईरानी ने बोली यह बात

केंद्रीय मंत्री और भाजपा की नेता स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि टीएमसी के गुंडों ने 80 साल की बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा

2 min read
Google source verification
untitled_6.png

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक महीने पहले हमले टीएमसी कार्यकर्ताओं के कथित हमले में घायल पार्टी कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार की 85 वर्षीय मां शोभा मजदूर के निधन को बड़ा मुद्दा बनाया है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शोभा मजूमदार की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा के बड़े नेताओं ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा है। उत्तर परगना जिले के नमिता इलाके में रहने वाली शोभा मजूमदार पर कथित रूप से टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया था, जिसके बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

West Bengal Assembly Elections 2021: साउथ परगना जिले से भारी मात्रा में मिले बम, FIR दर्ज

'टीएमसी के गुंडों ने 80 साल की बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा'

केंद्रीय मंत्री और भाजपा की नेता स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि टीएमसी के गुंडों ने 80 साल की बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा। जबकि उसका दोष केवल इतना था कि उसका बेटा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। स्मृति ने कहा कि बुजुर्ग महिला को इतनी निर्दयता के साथ पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव वो चुनाव हैं जो न जाने कितनी ऐसी महिलाओं को न्याय दिलाएंगे, टीएमसी गुंडाराज की वजह से जिनका रेप किया गया, उत्पीडऩ किया गया और जिनको मारा गया।

West Bengal Assembly Elections 2021: भाजपा के 26 सीट जीतने के दावे पर 'दीदी' का पलटवार, क्या वो EVM में घुसे हैं?

जेपी नड्डा ने टीएमसी पर साधा निशाना

वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "वृद्ध मां शोभा मजूमदार जी की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें। बेटे गोपाल मजूमदार के भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण उनको अपनी जान गंवानी पड़ी। उनका बलिदान को सदैव याद किया जाएगा। ये भी बंगाल की मां थी, बंगाल की बेटी थीं। बीजेपी हमेशा मां और बेटी की सुरक्षा के लिए लड़ती रहेगी।" गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "बंगाल की बेटी शोभा मजूमदार के निधन से आक्रोशित हूं, जिन्हें टीएमसी के गुंडों ने बेरहमी से पीटा था। उनके परिवार का दर्द और घाव लंबे समय तक ममता दीदी को परेशान करेगा। बंगाल हमारी बहनों और माताओं के लिए एक सुरक्षित राज्य की लड़ाई लड़ेगा।"