30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या कहते हैं इस बार के एग्जिट पोल, कब सही और कब गलत हुए साबित

पिछले दिनों गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए वोटिंग के तुरंत बाद कई एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। इन सब में जहां गुजरात में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है वहीं ज्यादातर हिमाचल में कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। लेकिन यह मत भूलिए कि कई बार ये एक्जिट पोल सिरे से गलत साबित हुए हैं।  

3 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Dec 07, 2022

gujarat-himachal-exit-polls-say-this-time-when-polls-proved-right-wrong.gif

What Gujarat-Himachal exit polls say this time?, When proved right/wrong

गुजरात विधानसभा चुनाव में लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने भाजपा के लिए एक बड़े बहुमत के साथ जीत की भविष्यवाणी की है। अनुमान लगाया गया है कि BJP अब तक के सबसे बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज करेगी। सभी एग्जिट पोल्स ने थोड़े बहुत अंतर से साथ अनुमान लगाया है कि 182 विधानसभा सीट वाले गुजरात में BJP को 117 से 151 सीटों मिलेंगी, जबकि कांग्रेस को 16 से 51 सीटे मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी को 2 से 13 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात में बहुमत का आकड़ा 92 सीटों का है।

68 विधानसभा सीट वाले हिमाचल प्रदेश में सभी एग्जिट पोल्स में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर बताई गई है। एक्सिस माई इंडिया ने तो कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान भी जताया है। वहीं इंडिया टीवी ने अपने सर्वे में भाजपा को 35-40 सीटें, कांग्रेस को 26 से 31 सीटें और आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ रहने का अनुमान लगाया है। आइए जानते हैं कब एग्जिट पोल्स एकदम सही हुए, कब थोड़े सही हुए और कब पूरी तरह गलत हुए।

साल 2015 दिल्ली चुनाव में पूरी तरह से फेल हुए एग्जिट पोल
साल 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच टक्कर दिखाई गई थी। एक्जिट पोल्स में दोनों पार्टियों के बीच सीटों का अंतर काफी कम बताया गया था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी एग्जिट पोल्स को गलत साबित करते हुए बड़े अंतर के साथ जीत हासिल की थी, जिसमें AAP को 70 में से 67 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। वहीं BJP केवल 3 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस तो खाता भी नहीं खोल पाई थी।

साल 2014 लोकसभा चुनाव में सही साबित हुए एग्जिट पोल
वैसे तो हर साल चुनाव के बाद एग्जिट पोल आते हैं, लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स ने सबको चौंका दिया था। सभी एग्जिट पोल्स ने BJP को लगभग 300 के आसपास की सीटें आती हुई दिखाई, जिसके कारण ज्यादातर लोग इस पर यकीन नहीं कर रहे थे। लेकिन जब चुनाव के रिजल्ट आए तो भाजपा को 303 सीटें अकेले मिली और NDA गठबंधन ने 353 सीटें जीतीं। वहीं कांग्रेस गठबंधन मात्र 92 सीट पर ही सिमट कर रहा गया।

2020 बिहार चुनाव में कई एग्जिट पोल गलत साबित हुए
साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के कई एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। कई चैनलों व एजेंसियों ने एग्जिट पोल में दावा किया था कि बिहार में महागठबंधन यानी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस की सरकार बनेगी। लेकिन जब चुनाव के नतीजे आये तो महागठबंधन को बहुत ही कम सीटें मिली और जेडीयू व बीजेपी गठबंधन ने मिलकर सरकार बनाई।

2021 पश्चिम बंगाल चुनाव में गलत साबित हुए एग्जिट पोल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने BJP और TMC के बीच टक्कर बताई थी और कुछ ने तो BJP की जीत भी बताई थी। लेकिन जब चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल पूरी तरह से फेल हो गए और BJP मात्र 77 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई और TMC ने राज्य में फिर से सरकार बनाई।

यह भी पढ़ें: किसके सर सजेगा गुजरात का ताज, नतीजे से पहले जानिए ये 6 अहम बातें

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव रिजल्ट; पत्रिका.कॉम पर सबसे पहले जानें नतीजे और हर सीट का लेखा-जोखा

Story Loader