
Gujarat-Himachal Assembly Election results on patrika.com
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के दिलचस्प चुनाव नतीजे आप patrika.com पर सबसे पहले देख व पढ़ पाएंगे। पत्रिका.कॉम के होम पेज पर ही आंकड़ों के माध्यम से सबसे ऊपर आपको नतीजे आसानी से दिखाई देंगे। इसमें किस राज्य में कौन सी पार्टी आगे चल रही है और किस प्रमुख पार्टी को अब तक कितनी सीटों पर कामयाबी मिली है यह आप आसानी से जान पाएंगे। इसके साथ ही दोनों राज्यों से आ रही चुनाव नतीजों से जुड़ी हर खबर पर हमारी एक्सपर्ट टीम लगातार आपको अपडेट देती रहेगी। सभी प्रमुख सीटों और नेताओं के बारे में हम दिन भर आपको विस्तार से बताते रहेंगे।
हमारी एक्सपर्ट टीम आपको सामने आ रहे नतीजों का मतलब भी बताती रहेगी। किन वजहों से किस पार्टी को मिली जीत या हार इसका विश्लेषण आप यहां आसानी से समझ सकेंगे। चुनाव नतीजों के दौरान ग्राउंड पर मौजूद हमारी टीम आपको कैंडिडेट और उसके समर्थकों के जोश या निराशा के बारे में भी बताती रहेगी।
जब पूरी दुनिया की नजर इन दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर होगी तो हमारी नजर उन खास दृष्यों पर होगी जिसे आप देखना चाहेंगे। हमारी टीम चुनाव नतीजों से जुड़े सारे जरूरी वीडियो भी आप तक पहुंचाती रहेगी।
गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट गुरूवार 8 दिसंबर को आएंगे। patrika में न केवल बड़े उम्मीदवारों की सीट का रिजल्ट बताया जाएगा बल्कि गुजरात के सभी 182 और हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों का लाइव रिजल्ट सबसे पहले दिखाया जाएगा। इसके साथ ही जीतने व हारने वाले उम्मीदवारों से जुड़ी जरूरी जानकारियों को भी पात्रिका सबसे पहले आपको बताएगा।
क्या चाहती है भाजपा, कांग्रेस और AAP?
BJP पिछले 27 सालों से गुजरात की सत्ता में मजबूती से जमी हुई है, जिसे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हटा कर अपनी सरकार बनाना चाहते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर गुजरात में सरकार बनाकर इतिहास रचना चाहती है। इसके अलावा ही हिमाचल में BJP फिर से दोबारा अपनी सरकार बनाना चाहती है और कांग्रेस हर साल सरकार बदलने का टेंड्र जारी रखना चाहती है।
Updated on:
8 Dec 2022, 7:30 AM IST
Published on:
7 Dec 2022, 6:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.