
दीपेश अवस्थी
मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। इनके भाग्य का फैसला 3 दिसंबर को मतगणना के बाद हो जाएगा। इस बार के चुनाव में महिलाओं के वोट में दो फीसदी का इजाफा हुआ है। इन दो फीसदी के इजाफे पर सत्तारूढ़ दल भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के अपने-अपने गणित हैं। दोनों दलों का दावा है कि ये वोट उनके पक्ष में गया है। भाजपा इसे लाड़ली बहना योजना का असर बता रही है, जबकि कांग्रेस इसे भाजपा से नाराजगी का वोट मानते हुए कांग्रेस के नारी सम्मान के पक्ष में मानती है।
किसके खाते में गया महिलाओं का वोट
भाजपा सरकार की लाड़ली बहना सबसे लोकप्रिय योजना है। इसके तहत महिलाओं को शुरुआत में एक हजार रुपए प्रतिवर्ष दिया जाता था। अब यह राशि बढ़कर 1250 रुपए हो गई और इसे बढ़ाते-बढ़ाते तीन हजार रुपए तक किए जाने का वादा है। कांग्रेस ने वचन पत्र में नारी सम्मान योजना को शामिल किया है। वादा किया गया है कि कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा और 500 रुपए में गैस सिलेण्डर मिलेगा।
मध्यप्रदेश में 77.15 फीसदी हुई है वोटिंग
हाल ही में हुए मतदान में मध्यप्रदेश में 77.15 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसमें पुरुषों की भागीदारी 78.21 प्रतिशत और महिलाओं की भागीदारी 76.03 प्रतिशत रही। 34 सीटें ऐसी थीं, जहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक वोटिंग की। वर्ष 2018 की बात करें तो कुल 75.63 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसमें 75.98 प्रतिशत पुरुषों, जबकि 74.03 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था।
Updated on:
28 Nov 2023 03:07 pm
Published on:
28 Nov 2023 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
