
Electric Car catches fire
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicles) की तेज़ी से बढ़ती पॉपुलैरिटी और डिमांड किसी से भी छिपी नहीं है। दुनियाभर में तेज़ी से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट बढ़ रहा है। पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमतों की वजह से वभि लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर रुख कर रहे हैं। साथ ही पर्यावरण के लिए भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अच्छे रहते हैं। इनके कई फायदे होते हैं। पर साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में कुछ रिस्क भी होती है। वो रिस्क है इनमें आग लगने की। देश ही नहीं, दुनियाभर में पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने के मामले देखे जा रहे हैं। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को नुकसान तो पहुँचता है ही, साथ ही ड्राइवर और पैसेंजर्स को भी रिस्क रहती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने से बचाने के लिए कुछ गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
भूलकर भी न करें ये गलतियाँ
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने से बचाने के लिए भूलकर भी कुछ गलतियाँ नहीं करनी चाहिए। आइए उन गलतियों पर नज़र डालते हैं।
1. ओवरचार्ज न करें
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने के ज़्यादातर मामले बैट्री के ओवरहीट होने से होते हैं। बैट्री ओवरहीट होने का सबसे बड़ा कारण इसे ओवरचार्ज यानि की ज़रुरत से ज़्यादा चार्ज करना होता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को कभी भी ओवरचार्ज नहीं करना चाहिए। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को हमेशा 85% तक ही चार्ज करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में ऑनलाइन व्हीकल ट्रांसफर करना हुआ आसान, जानिए आसान स्टेप्स
2. धूप में न करें पार्क
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को कभी भी धूप में पार्क नहीं करना चाहिए। धूप में पार्क करने से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स गर्म हो जाते हैं और ड्राइव करते समय इनमें आग लग सकती है।
3. कूल डाउन होने पर ही करें चार्ज
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को हमेशा कूल डाउन होने पर ही चार्ज करना चाहिए। गर्म होने पर इन्हें कभी भी चार्ज नहीं करना चाहिए। इससे भी आग लगने की रिस्क रहती है।
4. ओरिजिनल इक्विपमेंट्स का करें इस्तेमाल
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए हमेशा ओरिजिनल इक्विपमेंट्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे की चार्जर, बैट्री आदि।
यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले रखें इन 3 बातों का ध्यान, जानिए डिटेल्स
Published on:
22 Feb 2023 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
