5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलेक्ट्रिक स्कूटर और कार के बाद क्या है Ola का मार्केट में धूम मचाने के लिए नया प्लान? जानिए डिटेल्स

ओला इलेक्ट्रिक जल्द ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मार्केट में कदम रखने की तैयारी में है। इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में धूम मचाने के लिए ओला का यह नया प्लान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 27 Oct 2022, 1:26 PM IST

ola_electric_motorcycle.jpg

Ola Electric Motorcycle

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) जल्द ही एक नई शुरुआत करने की तैयारी में है। कंपनी का प्लान अब सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) मार्केट तक ही सीमित रहने का नहीं है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) का एक टीज़र पेश किया था, जिसे 2024 में लॉन्च करने की तैयारी है। अब हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार ओला यहीं नहीं रुकने वाली। कंपनी मार्केट में धूम मचाने के लिए एक नए प्लान के साथ तैयार है।


इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने का प्लान

ओला इलेक्ट्रिक जल्द ही एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट की माने, तो इसे ओला इलेक्ट्रिक कार से पहले ही पेश किया जा सकता है। इस लॉन्चिंग के ज़रिए कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी प्रवेश करना चाहती है।

यह भी पढ़ें- इन आसान टिप्स को अपनाएं और अपनी कार की उम्र बढ़ाएं

कब तक हो सकती है पेश?

ओला के नए लेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air के लॉन्च के अवसर पर कुछ ही दिन पहले आयोजित इवेंट में कंपनी के संस्थापक भाविश अग्रवाल ने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि उनकी कंपनी एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर काम कर रही है। इसे अगले साल लॉन्च करने की तैयारी है और इसके बारे में खुलासा अगले साल की होली तक कर दिया जाएगा।


ओला की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से क्या उम्मीद की जा सकती है?

कंपनी की तरफ से अभी तक इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। पर इतना तो तय है, कि फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में यह ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से आगे होगी। साथ ही उनके मुकबले इसके लिए ज़्यादा कीमत भी खर्च करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- ADAS फीचर के साथ पाए सुरक्षित ड्राइविंग एक्सपीरियंस, जानिए किन गाड़ियों में हैं उपलब्ध