2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टेस्ला के दो मॉडल्स ने सेफ्टी के मामले में बनाया रिकॉर्ड

Tesla Model S & Y Create New Record: टेस्ला के दो मॉडल्स ने 2022 में दूसरी गाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए एक रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड कार की सेफ्टी के पैमाने से जुड़ा हुआ है।

2 min read
Google source verification
tesla_model_s_and_y.jpg

Tesla Model S & Y Cars

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। इस ट्रेंड को सभी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ फॉलो कर रही हैं। अमरीका (United States of America) बेस्ड इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है। एलन मस्क (Elon Musk) के द्वारा शुरू की गई इस कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को दुनिया के कई देशों की सड़कों पर देखा जा सकता है। आज ही कंपनी की तरफ से बनाए गए एक नए रिकॉर्ड की जानकारी शेयर की गई।

क्या है कंपनी का नया रिकॉर्ड?

टेस्ला ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया है कि कंपनी के Model S और Model Y को Euro NCAP टेस्ट में 2022 सबसे ज़्यादा ओवरऑल सेफ्टी स्कोर मिले। ये सेफ्टी स्कोर पिछले साल यूरो एनकैप टेस्ट में टेस्ट किए गए सभी व्हीकल्स से ज़्यादा रहे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यूरो एनकैप टेस्ट व्हीकल्स की सेफ्टी के लिए किया जाने वाला एक टेस्ट है। यह ग्लोबल एनकैप (Global NCAP) टेस्ट का यूरोपीय वर्ज़न है।


यह भी पढ़ें- व्हीकल चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियाँ, ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है रद्द

किस मॉडल को किस कैटेगरी में किया गया रेट?


टेस्ला ने एक दूसरे ट्वीट में शेयर करते हुए बताया कि कंपनी के मॉडल Y को स्मॉल ऑफ रोड कैटेगरी में बेस्ट सेफ्टी स्कोर मिला। वहीँ कंपनी के मॉडल S को एग्ज़ीक्यूटिव एंड प्योर इलेक्ट्रिक कैटेगरी में बेस्ट सेफ्टी स्कोर मिला। दोनों ही मॉडल्स कंपनी के काफी लोकप्रिय मॉडल्स हैं। मॉडल Y का प्रोडक्शन अमरीका के अलावा चीन (China) के शंघाई (Shanghai) में स्थित गीगाफैक्ट्री (Gigafactory) में भी होता है।


टेस्ला के 2022 के दो अन्य रिकॉर्ड्स

कुछ दिन पहले ही टेस्ला की तरफ से दो अन्य रिकॉर्ड्स की भी जानकारी दी गई थी। कंपनी ने बताया था कि 2022 में उन्होंने रिकॉर्ड 13,13,851 इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ डिलीवर की है। इसके कुछ दिन बाद कंपनी ने एक और रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में डिलीवर की गई गाड़ियों में से 54.1% इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ यानि की 7,10,865 चीन के शंघाई में स्थित गीगाफैक्ट्री से डिलीवर की गई। इनमें से ज़्यादातर ग्लोबली डिलीवर की गई।


यह भी पढ़ें- पुरानी कार खरीदते या बेचते समय भूलकर भी न करें यह गलती, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी