
Vaan Electric Bicycle
इंडियन लाइफस्टाइल ई-मोबिलिटी स्टार्टअप VAAN इलेक्ट्रिक मोटो प्राइवेट लिमिटेड ने देश में अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल Urbansport लॉन्च की है। केंद्रीय कौशल विकास, उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर ने इस इलेक्ट्रिक साइकिल को कोच्चि में आयोजित एक वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल को कुल दो वेरिएंट्स अर्बनस्पोर्ट और अर्बनस्पोर्ट प्रो के साथ पेश किया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 59,999 रुपये और 69,999 रुपये तय की गई है।
शुरुआत में कंपनी इस इलेक्ट्रिक साइकिल की बिक्री कोच्चि में करेगी, इसके बाद इसे गोवा, बैंग्लुरु, मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली जैसे शहरों में भी पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक वाहन अधिकतम 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है और पैडल के असिस्टेंस के साथ इसे 60 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
यह भी पढें: देश में धूम मचाने आ रही हैं Hyundai की ये पांच कारें, कीमत बस इतनी
VAAN का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल को फुल चार्ज होने के लिए केवल आधी यूनिट बिजली की जरूरत है, यानी कि इसके लिए आपको महज 4 से 5 रुपये ही खर्च करने होंगे। इसमें रिमूवेबल बैटरी पैक दिया गया है, जिसका कुल वजन 2.5 किलोग्राम है, जिसे फुल चार्ज होने में तकरीबन 4 घंटे का समय लगता है। इसे आसानी से घरेलू सॉकेट से कनेक्ट कर चार्ज किया जा सकता है।
कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक साइकिल को कॉम्पैक्ट 6061 एल्यूमीनियम यूनिसेक्स फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसमें इटालियन ब्रांड के ई-बाइक वर्टिकल बेनेली बिसिकलेट द्वारा डिजाइन किए गए सैडल, रिम्स और हैंडलबार को शामिल किया गया है। बता दें कि, कंपनी ने इंजीनियरिंग और आपूर्ति श्रृंखला के लिए उनके साथ करार किया है और इस साइकिल के निर्माण के लिए बेनेली टीम के साथ मिलकर काम किया है।
यह भी पढें: पुरानी रेगुलर साइकिल के बदले खरीदें नई इलेक्ट्रिक E-Bicycle, ये कंपनी दे रही ऑफर
VAAN का दावा है कि ऐसा पहली बार है जब सेग्मेंट में रिमूवेबल बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। ये साइकिल शिमैनो टूरनी 7 स्पीड डिरेलियर गियर सिस्टम, फ्रंट और रियर Disk ब्रेक और स्पिनर यूएसए फ्रंट शॉक्स के साथ आती है। इलेक्ट्रिक पेडल असिस्ट सिस्टम में 250W की क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो कि 48 Volt की क्षमता के बैटरी से उर्जा प्राप्त करता है।
VAAN Urbansport ई-बाइक में सभी आवश्यक जानकारी की सेवा करने वाला एक स्मार्ट एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जिसका उपयोग आगे और पीछे की लाइट की कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकता है। 5 गियर से लैस इस इलेक्ट्रिक साइकिल में 20 इंच के स्पोक व्हील मिलते हैं। कंपनी इस इलेक्ट्रिक साइकिल की बैटरी के लिए दो साल की वारंटी दे रही है और ये साइकिल सिंगल चार्ज में अलग-अलग मोड में 50 किमी से 60 किमी तक चलती है।
VAAN इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक जिथु सुकुमारन नायर ने कहा, "एर्नाकुलम में कंपनी के संयंत्र में एक महीने में 2,000 साइकिलों को असेंबल करने की क्षमता है, और शुरू में एक साल में 8,000 से 10,000 साइकिल की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है। शुरुआत में हमने युवकों को अपना टार्गेट कस्टमर बनाया लेकिन अब हमारा ध्यान 40 से 55 साल के आयुवर्ग के लोगों पर भी है।"
Published on:
23 Jan 2022 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
