नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध 'A Widow’s Game'की कहानी अगस्त 2017 में वैलेंसिया के एक पार्किंग लॉट में एंटोनियो की लाश मिलने से शुरू होती है, जिस पर सात बार चाकू से वार किया गया था। इस हत्याकांड की जांच की ज़िम्मेदारी अनुभवी जासूस ईवा को दी जाती है, जो तुरंत समझ जाती है कि मारिया दोहरी ज़िंदगी जी रही थी, जिसमें कई प्रेम संबंध और धोखा शामिल था। उसका सवाल है कि उसके किस प्रेमी ने इस अपराध में उसकी मदद की। जांच में जैसे-जैसे अपराध की परतें खुलती गईं, ईवा भी मारिया की ज़िंदगी देखकर हैरान रह गई । कार्लोस सेडेस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इवाना बैकेरो, कारमेन माची और ट्रिस्टन उलोआ ने शानदार भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।