फिलहाल इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आया है, लेकिन कई पैपराज़ी वीडियो सामने आए हैं कि जिसमें करिश्मा और उनके दोनों बच्चे समायरा और कियान दिल्ली के लिए रवाना होते दिख रहे हैं और करिश्मा संजय की मौत के बाद पहली बार वीडियो में बच्चों को संभालती दिख रही हैं। इसके साथ ही करिश्मा की बहन करीना और जीजा सैफ भी एयरपोर्ट पर नजर आए। इससे पहले अपडेट आया था कि संजय के अंतिम संस्कार में उनकी अमेरिकी नागरिकता से जुड़ी कानूनी औपचारिकताओं के कारण देरी हुई।