13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Cup 2026 में 3 दिन का ब्रेक आते ही अमिताभ बच्चन बोले- ‘मुझे भी इसकी जरूरत है’

Amitabh Bachchan reacts to FIFA World Cup 2026: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले महान एक्टर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने एक छोटा ब्रेक लेने का फैसला किया है।
2 min read
Google source verification
Amitabh Bachchan blog

Amitabh Bachchan blog (IMDb)

Amitabh Bachchan reacts to FIFA World Cup 2026: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने ब्लॉग पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मों के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखने वाले बिग बी ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से पहले मिले 3 दिन के ब्रेक पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि वर्ल्ड कप के लगातार रोमांचक मुकाबलों के बीच तीन दिन का छोटा-सा ब्रेक मिला है और उन्हें भी ऐसा ही एक ब्रेक चाहिए। उन्होंने लिखा, "WC 2026 से राहत 3 दिन का ब्रेक मुझे भी एक चाहिए इतना छोटा और बहुत प्यारा।" बिग बी की ये बात उनके बिजी शेड्यूल की ओर भी इशारा करती है, जिसे लेकर फैंस कई तरह के उम्मीद लगा रहे हैं।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद फ्रांस, स्पेन, अर्जेंटीना और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है और अब फुटबॉल लवर्स की नजरें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं। इसी बीच, अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है।

विवादों के बीच आया ये पोस्ट

बता दें, ये पोस्ट ऐसे समय सामने आया है जब कुछ दिन पहले उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। इस विवाद के बाद अब उनका नया ब्लॉग पोस्ट पूरी तरह फुटबॉल और ब्रेक की बात करता नजर आया, जिस पर फैंस ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा, वो नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में भी दिखाई दे सकते हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म में वह जटायु का किरदार निभाते नजर आएंगे।