19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़के से लड़की बनी अनाया बांगर की शुरू हुई नई जिंदगी, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

Anaya Bangar gender affirming surgery: लिंग बदलवाने के बाद खिलाड़ी संजय बांगड़ के बेटे आर्यन अब अनाया बन चुके हैं। वह अक्सर अपने पोस्ट में अपनी जर्नी शेयर करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने जिंदगी की नई शुरूआत कर ली है। जिसकी तस्वीरें भी शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

3 min read
Google source verification
Anaya Bangar gender affirming surgery after new photos share people said i like your dedication

अनाया बांगर ने की नई तस्वीरें शेयर

Anaya Bangar Gender change surgery: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और दिग्गज संजय बांगड़ पिछड़े कुछ समय से अपनी बेटे को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके बेटे आर्यन बांगड़ अब पूरी तरह से लड़की बन चुके हैं उन्होंने लिंग बदलवाकर अपना नया नाम 'अनाया बांगड़' रख लिया है। अनाया ने हाल ही में अपनी इस लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव यानी 'जेंडर अफर्मिंग सर्जरी' को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। जिसकी वजह से वह काफी दर्द भी झेल चुकी हैं और उन्होंने उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अनाया बांगर ने शेयर की नई तस्वीरें (Anaya Bangar Gender change surgery new post)

अनाया ने अपनी यह सर्जरी थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कराई। सर्जरी सफल रही, लेकिन एक नई पहचान पाने का यह रास्ता शारीरिक रूप से काफी दर्दनाक था। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद वह काफी समय तक बिस्तर पर रहीं और उन्हें असहनीय दर्द का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह अपनी नई जिंदगी में सामान्य रूप से कदम आगे बढ़ा रही हैं।

जिम में वर्कआउट करती दिखीं अनाया

अपनी रिकवरी के बाद अनाया ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस रूटीन की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इन तस्वीरों में वह जिम के अंदर अपनी नई पहचान के साथ काफी आत्मविश्वास में नजर आ रही हैं। पिंक फिटेड शॉर्ट्स और जैकेट पहने अनाया ने मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है। साथ ही, उन्होंने ट्रेडमिल पर चलते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिससे साफ जाहिर है कि वह अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर काफी गंभीर हैं।

"बेबी स्टेप्स... हम आगे बढ़ रहे हैं"

अनाया ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "बेबी स्टेप्स (नन्हे कदम)... लेकिन हम आगे बढ़ रहे हैं।" उनकी इस पोस्ट पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग उनके साहस और अपने प्रति ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि अपनी पहचान को स्वीकार करना और उसके लिए इतना बड़ा कदम उठाना वाकई हिम्मत का काम है।

अनाया के पोस्ट पर उनके फैंस ने कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा, "सुंदर लग रही हो।" दूसरे ने लिखा, "भाई जरा संभालकर कहीं लग न जाए।" तीसरे ने लिखा, "सभी को जीने का अधिकार है, अनाया आई लव यू।"

2023 में शुरू हुआ था यह सफर

अनाया ने बताया कि वे हमेशा से भीतर से एक लड़की की पहचान महसूस करती थीं। उनके लड़के से लड़की बनने का यह सफर साल 2023-24 में हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) के साथ शुरू हुआ था। समाज और शरीर की चुनौतियों को पार करते हुए आज वे अपनी उसी पहचान के साथ जी रही हैं, जिसका उन्होंने हमेशा सपना देखा था।

क्रिकेट जगत के किसी बड़े नाम के परिवार से इस तरह का कदम उठाना चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन अनाया की मुस्कान और उनकी सकारात्मकता यह बताती है कि वे अपनी इस नई शुरुआत से बेहद खुश हैं।