शादी के बाद कपल ने इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक शानदार रिसेप्शन ऑर्गनाइज किया था। इस रिसेप्शन में इंडस्ट्री के तमाम लोग मौजूद थे। बड़े-बड़े सेलेब्रिटी ने इसमें शिरकत की थी। दरअसल न्यूली मैरिड कपल ने दो रिसेप्शन देने की प्लानिंग की थी, लेकिन अब खबरें हैं कि उनका दूसरा रिसेप्शन नहीं होने वाला है। इतनी तैयारियों के बावजूद दोनों के रिस्पेशन के रद्द होने के चलते सब चौंक गए हैं। हालांकि ये रिस्पेशन उनके करीबियों के लिए था, जो कि दोनों अपने होमटाउन रायपुर में मनाने वाले थे, लेकिन कोविड के बढ़ते मामलों के चलते अब इसके आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।