उन्होंने कहा कि एक फेमस व्यक्ति मुझसे और मेरे बच्चे से मिलने के नाम पर आया और बातचीत के दौरान कहा, क्या हो गया है तुम्हें? तुम अपने बेटे का नाम तैमूर क्यों रख रही हो? उस समय मुझे बच्चे को जन्म दिए हुए अभी आठ घंटे भी नहीं हुए थे। उस समय मैं रोने लगी थी, उस व्यक्ति को वहां से जाने के लिए कह दिया गया, यहां से शुरू हुआ था यह सब कुछ, उस वक्त मैंने तय किया कि मेरा बेटा है मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है? वह स्वस्थ्य रहे, खुश रहे, बस हम भी खुश रहेंगे, मैं नहीं जानना चाहती कि लोग क्या ट्रोल कर रहे हैं और क्या चल रहा है।'