11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब कार्तिक आर्यन के बेड वाले सवाल पर शरमा गईं थीं दीपिका पादुकोण, ऐसा आया था रिएक्शन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे को कॉप्लीमेंट करते हैं। अवार्ड शो से लेकर इंटरव्यू तक, रणवीर दीपिका की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे कई मौके आए हैं जब हमने उनको अपनी बातों से लोगों को सरप्राइज करते हुए देखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 16 Dec 2021, 11:58 PM IST

When Deepika Padukone shares Ranveer Singh's bedroom secrets

Deepika Padukone and Ranveer Singh

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिहं बॉलीवुड की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। उनके चर्चित होने के कई कारण हैं, लेकिन आज हम जिस कारण की बात कर रहे हैं वो है उनकी रोमांटिक लव स्टोरी। 7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में दोनों ने शादी रचाई थी। दोनों ही अपने रिलेशनशिप के लिए काफी फेमस हैं, इसीलिए दोनों की गिनती बी-टाउन के बेहद पॉपुलर स्टार्स में होती है। दोनों ही इंडस्ट्री में मोहब्बत की मिसाल पेश करते हैं। उनके फैंस उनको अपना आइडल मानते हैं।


ऐसे कई मौके आए हैं जब दोनों ने लोगों को अपने जेश्चर से अमेज किया है। खुलेआम एक दूसरे के लिए प्यार कैसे एक्सप्रेस किया जाता है यह कोई दीप-वीर से पूछे। बात चाहे इवेंट की हो या फिर अवार्ड्स नाइट्स की, रणवीर सिंह हमेशा ही अपनी बेटर हाल्फ के लिए ऐसी बातें करते आए हैं कि लोग हंसते रह जाएं। इवेंट से लेकर इंटरव्यू के दौरान तक, वो हमेशा ही दीपिका पादुकोण का सपोर्ट करते दिखाई दिए हैं। इसी तरह का एटिट्यूड दीपिका पादुकोण का भी अपने पति के लिए रहता है।

यह भी पढ़ेंः हेट स्टोरी-2 एक्ट्रेस सुरवीन चावला की कास्टिंग काउच स्टोरी से बालीवुड में मचा तहलका


ऐसा ही एक मौका तब आया जब ‘पति-पत्नी और वो’ फेम बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक अवार्ड फंक्शन के दौरान बातों ही बातों में दीपिका पादुकोण से एक मजेदार सवाल पूछा डाला था। कार्तिक आर्यन ने दीपिका से पूछा था कि जब आप अपने बेड से उतरती हैं तो आप कौन से साइड से उतरती हैं। इस पर थोड़ा सोचने के बाद दीपिका ने जवाब दिया ‘राइट’। हालांकि इस दौरान रणवीर सिंह को भी मौका दिया जाता है बोलने का, जिसपर वो हमेशा की तरह एक मजेदार बात कहते हैं और वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट जाती है। इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण को स्टेज पर शर्म से लाल भी हो जाती हैं।


दरअसल रणवीर ने अपने बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर का प्रदर्शन करते हुए जवाब दिया कि, ‘राइट-लेफ्ट तो तब होगा ना, जब मैं इनको बेड से उतरने दूंगा।’ वहीं, पति रणवीर का ये जवाब सुनकर दीपिका शर्माने लगती हैं।

यह भी पढ़ेंः जब हैकर्स ने इन सेलेब्रिटीज को बनाया था अपना मेन टार्गेट, अश्लील साइट्स को कर दिया था फॉलो

वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब रणवीर और दीपिका इस तरह के मजाक करते हुए नजर आए हों। दोनों अपने रिलेशनशिप को काफी एन्जॉय करते हैं और एक-दूसरे का खुलकर सपोर्ट भी करते हैं।