20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

“अपनों ने छोड़ा, लोगों ने दबाया”, प्रॉपर्टी विवाद पर छलका अनुराग डोभाल का दर्द, बोले- कई लोगों ने उठाया फायदा

Anurag Dobhal Video: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (द यूके07 राइडर) ने अपने लंबे समय से चल रहे प्रॉपर्टी विवाद पर एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर कर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि तमाम साजिशों, अपनों के धोखे और कानूनी अड़चनों के बाद आखिरकार वह यह केस जीत चुके हैं। साथ ही उन्होंने कई अहम बातें भी बताई हैं।
2 min read
Google source verification
Anurag Dobhal uk07 rider wins long running property dispute case and big reveals after suicide attempt

अनुराग डोभाल (Photo Source- Instagram)

Anurag Dobhal property dispute legal battle victory: यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया वीडियो या व्लॉग नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहा प्रॉपर्टी विवाद है। अनुराग ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया और बताया कि आखिरकार उन्हें अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी गई प्रॉपर्टी वापस मिलने जा रही है। इस दौरान उन्होंने सुसाइड अटेप्ट के बाद कानूनी लड़ाई, मानसिक तनाव और अपने फैंस के सपोर्ट का भी जिक्र किया। उनके फैंस के बीच भी खुशी की लहर दौड़ गई।

अनुराग डोभाल का छलका दर्द

अनुराग ने वीडियो में कहा कि उनके बारे में सोशल मीडिया पर कई तरह की गलत बातें फैलाई गई हैं। सबसे बड़ा दावा यह किया गया कि उन्हें पहले ही उनकी प्रॉपर्टी वापस मिल चुकी है और वह लोगों से झूठ बोल रहे हैं। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं था।

अनुराग डोभाल ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ी। उनके मुताबिक, दूसरी तरफ के लोग न तो कोर्ट पहुंचे और न ही पुलिस स्टेशन आए। उन्होंने कहा कि हर बार मामले को टालने की कोशिश की गई। आखिरकार उन्होंने पूरे मामले से जुड़े सबूत सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिसके बाद चीजें बदलनी शुरू हुईं।

यूट्यूबर ने इस दौरान उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनका साथ दिया और मामले को गंभीरता से लिया। साथ ही उन्होंने अपने फैंस का भी आभार जताया। अनुराग ने कहा कि अगर उनके समर्थकों का साथ नहीं होता तो शायद वह इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ पाते। फैंस के भरोसे ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने की ताकत दी।

अनुराग डोभाल ने खोले कई बड़े राज

वीडियो में अनुराग ने अपने कठिन दौर को भी याद किया। साथ ही उन्होंने कई खुलासे करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की। कई ने उनके खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया और दूसरों से भी उनके खिलाफ बयान दिलवाए। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय उनका अपना परिवार उनके साथ नहीं था, जिसका फायदा कई लोगों ने उठाया।

ऐसे में अब अनुराग डोभाल का कहना है कि मामला उनके पक्ष में जाता दिख रहा है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता देहरादून आ रहे हैं और अब वह अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी गई प्रॉपर्टी के साथ नई शुरुआत कर पाएंगे। उन्होंने इसे अपने लिए न्याय मिलने जैसा बताया।

बच्चे के भविष्य पर ध्यान देना चाहते हैं अनुराग डोभाल

अनुराग ने कहा कि इस पूरे अनुभव ने उनकी सोच बदल दी है। अब वह अपनी जिंदगी और अपने बच्चे के भविष्य पर ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि भले ही मुश्किल समय में उन्हें अपने परिवार का साथ नहीं मिला, लेकिन कई ऐसे लोगों ने उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बना लिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।

वीडियो के आखिर में अनुराग ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने मुश्किल समय में उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि उनके पास फिर से एक परिवार है और वह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।