6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anurag Kashyap होंगे अगले विजय माल्या, इसी महीनें से File No 323 की शूटिंग होगी शुरू

Anurag Kashyap to Play Vijay Mallya : हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर अनुराग कश्यप जल्द ही कार्तिक के की फिल्म 'फाइल नंबर 323' में दिखेंगे। इस फिल्म में वह भगोड़े विजय माल्या का रोल करते दिखेंगे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Nov 08, 2022

anurag_kashyap_to_play_vijay_mallya_in_file_no_323_shooting_start_from_this_month.png

Anurag Kashyap होंगे अगले विजय माल्या, इसी महीनें से File No 323 की शूटिंग होगी शुरू

Anurag Kashyap to Play Vijay Mallya : 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में बना चुके डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) जल्द ही अपनी एक्टिंग से दर्शकों को अपना जलवा दिखाएंगे। अनुराग कश्यप फिल्म 'फाइल नंबर 323' (File No 323) में भगोड़े विजय माल्या (Vijay Mallya) का रोल करते दिखेंगे। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अनुराग कश्यप एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे। वह इससे पहले भी 'अकीरा', 'धूमकेतु' और 'मुक्काबाज' जैसी तमाम फिल्मों में बतौर एक्टर दिखाई दिए हैं। वहीं एक बार फिर वे विजय माल्या बनकर दर्शकों को फुल इंप्रेस करने की कोशिश करेंगे।

भगोड़े बिजनेसमैन पर फिल्म बनाएंगे कार्तिक के

बता दें कि कार्तिक के इन दिनों भारतीय विजय माल्या के केस को लेकर फिल्म 'फाइल नंबर 323' बनाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म के जरिए कार्तिक के अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे। मीडिया सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में भगोड़े विजय माल्या के लिए अनुराग कश्यप को फाइनल किया गया है। फिल्म स्टोरी की बात करें तो फिल्म विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे बिजनेसमैन द्वारा किए गए रियल लाइफ स्कैम्स पर बेस्ड होगी।

इस वजह से अनुराग को किया गया फाइनल

दरअसल, अनुराग कश्यप की कद-काठी काफी हद तक विजय माल्या से मिलती-जुलती है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह फिल्म में विजय माल्या के किरदार में सटीक बैठेंगे। इस बीच खबर ये भी है कि फिल्म के मेकर्स इस बारे में अनुराग कश्यप के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। कार्तिक के का इस फिल्म को लेकर बहुत ग्रांड विजन है और वह इसमें विजय माल्या के किरदार को बहुत जिंदादिल और दमदार दिखाना चाहते हैं।

यह भी पढ़े - आलिया भट्ट के मां बनने पर Rakhi Sawant हुईं गदगद, बर्तन बजाकर इस अंदाज में दी बधाई

20 नवंबर से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 20 नवंबर से मुंबई में शुरू हो जाएगी। फिल्म की यूनिट यूके सहित विभिन्न यूरोपीय देशों में फिल्म की शूटिंग करेगी। वहीं फिल्म में विजय माल्या के अलावा नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के किरदारों के लिए भी कुछ चर्चित नाम तलाशे जा रहे हैं। फिल्म 'फाइल नंबर 323' अगले साल यानी 2023 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े - Raveena Tandon को पत्नी मानकर खून से भरी शीशियां भेजता था ये शख्स, एक्ट्रेस ने किया चौकाने वाला खुलासा